फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kashmiri student missing from two weeks who is doing MBBS from bhubaneswar AIIMS

ओडिशा: AIIMS में पढ़ने वाला कश्मीरी छात्र सुहेल एजाज 9 फरवरी से लापता

Mon, 26 Feb 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Mon, 26 Feb 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
kashmiri student missing from two weeks who is doing MBBS from bhubaneswar AIIMS

भुवनेश्वर के ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (एम्स) में पढ़ने वाला एक कश्मीरी छात्र दो हफ्ते से गायब है। पुलिस का कहना है कि छात्र का नाम सुहेल एजाज है और वह एम्स में साल 2016 से एमबीबीएस कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 9 फरवरी से गायब है और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एजाज ने हॉस्टल में जानकारी दी थी कि वह एक दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए चंडीगढ़ जा रहा है और 17 फरवरी को लौट आएगा। पुलिस कमिश्नर वाईबी खुरार्निया ने कहा कि 17 फरवरी के अगले दिन एजाज के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


खुरार्निया ने कहा कि एजाज की आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल में पाई गई है। जांच में जुटी पुलिस हावड़ा पुलिस और बंगाल की सीआईडी से संपर्क साध रही है। इस बीच एजाज के पिता एजाज अहमद भुवनेश्वर पहुंचे और उन्होंने बेटे की जानकारी पुलिस से ली है। पिता ने बताया कि उनकी एजाज से आखिरी बार बात फोन पर 7 फरवरी को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से लापता है JNU स्टूडेंट नजीब अहमद

kashmiri student missing from two weeks who is doing MBBS from bhubaneswar AIIMS
नजीब अहमद

बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय का छात्र नजीब अहमद भी करीब एक साल से लापता है। सीबीआई नजीब के मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग सीबीआई को नहीं मिला है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में सीबीआई को फटकार लगाई थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने कहा था कि ऐसा लगता है सीबीआई जांच में दिलचस्पी नहीं ले रही है। सीबीआई के डीआईजी जांच की सही निगरानी नहीं कर रहे हैं। मामले की जांच इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी कर रहा है जबकि उन्होंने डीआईजी को जांच करने का निर्देश दिया था।

नजीब के साथ क्या हुआ, यह पता लगना चाहिए। नजीब के परिजनों के वकील ने कहा कि उन्हें टेस्ट से कोई आपत्ति नहीं है। यह निर्देश अदालत ने नजीब की मां फातिमा नफीस की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था। जेएनयू में एमएससी का छात्र 15 अक्टूबर 2016 से लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed