अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, काटा गुप्तांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कन्नौज जिले में जलालाबाद कस्बे के पठकाना मोहल्ले में एक युवक की हत्या कर शव मक्के के खेत में फेंक दिया गया। युवक का गुप्तांग भी धारदार हथियार से काटा गया था। मृतक के छोटे भाई ने तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने की रिपोर्ट लिखाई है।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हत्या के पीछे अवैध संबंधों का भी शक है। पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पठकाना मोहल्ले के ब्रजेश पाठक (40) उर्फ भूरा पुत्र विमल पाठक अपनी पत्नी रंजना (30), पुत्र कृष्णा (08) और राज (05) के साथ अलग मकान में रहते थे। बुधवार सुबह गांववालों ने एक खेत में उनका शव देख पत्नी रंजना को सूचना दी।
रंजना ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य और गुरसहायगंज कोतवाल अशोक धर पांडेय को रंजना ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उसका पति किसी काम के सिलसिले में पड़ोस में जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर इंतजार करने के बाद वह सो गई। बुधवार सुबह पति का शव खेत में पड़ा होने की उसे गांववालों से मिली।
शरीर में चोट के निशान, गुप्तांग भी कटा मिला
मौके पर पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की, पर हत्यारों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। डाग स्क्वाएड भी मृतक के घर से मक्के के खेत तक गया और लौट आया। देर शाम मृतक के छोटे भाई सोनू पाठक ने चाचा के लड़के बुंदेल पाठक, पुनीत पाठक, नारायण पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस रंजना को भी पूछताछ के लिए साथ ले गई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शरीर में कई चोटों के निशान हैं। गुप्तांग भी काटा गया है। शव ही हालत देखकर लगता है कि हत्या करीब 12 घंटे पहले की गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारे शीघ्र ही गिरफ्त में होंगे।