फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ‘I HATE HINDUS, WANTED TO SPARK COMMUNAL TENSIONS’: Barun Kashyap

'मैं हिंदुओं से नफरत करता हूं, इसलिए सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहता था'

Thu, 13 Oct 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
‘I HATE HINDUS, WANTED TO SPARK COMMUNAL TENSIONS’: Barun Kashyap

दो महीने बाद आखिरकार उस झूठ से पर्दा उठ गया, जिसकी वजह से सांप्रदायिक तनाव फैलाने की खूब कोशिश की गई। फिल्म एक्जिक्युटिव बरुन कश्यप ने दो महीने पहले (अगस्त में) सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की शिकायत दर्ज कराई थी। बरुन ने पुलिस को बताया था कि वह जिस ऑटो से दफ्तर के लिए जा रहे थे, उस ऑटो वाले ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन पर गाय के चमड़े का बैग रखने का आरोप लगाकर उसे छीन लिया था। बरुण ने इस बात का जिक्र अपनी फेसबुक पोस्ट में भी किया था। लेकिन अब मुंबई पुलिस की पड़ताल के बाद चौकाने वाला सच सामने आया है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक बरुन पुलिस के सामने कबूल किया कि वह हिंदुओं से नफरत करते हैं, इसीलिए सांप्रदायिक तनाव फैलाने का सारा ताना बाना बुना था।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो बरुन इस जानबूझकर गौरक्षकों की हिंसा का शिकार होने का नाटक न सिर्फ मुंबई में सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने के लिए किया बल्कि पूरे देश में इसकी आग भड़काने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो बरुन की शिकायत के बाद जांच पड़ताल में पता चला कि शिकायत निराधार थी। पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, जिनमें ऐसा कुछ नहीं पाया गया जो यह साबित करता हो कि बरुन के साथ लूटपाट को अंजाम दिया गया हो। वहीं पुलिस को यह भी पता चला कि बरुन ने घर से दफ्तर जाने का जो समय बताया था, वह गलत था। आखिरकार पुलिस ने सख्ती से जब बरुन से पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के पीछे राजनीतिक दल की साजिश?

‘I HATE HINDUS, WANTED TO SPARK COMMUNAL TENSIONS’: Barun Kashyap

पुलिस को यह भी शक है कि बरुन ने कहीं ऐसा किसी राजनीतिक दल के कहने पर तो नहीं किया। क्योंकि बरुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही वह मुंबई में आम आदमी पार्टी नेता प्रीती शर्मा मेनन के घर भी दो दिनों तक रुके। पुलिस की मानें तो बरुन के आप नेता के यहां रुकने से शक गहराता है कि कहीं यह सारा ताना बाना किसी सियासी साजिश के तहत तो नहीं बुना गया था?

बता दें कि दो महीने पहले बरुन ने जब शिकायत दर्ज कराई थी तब मुंबई के सीएम देवेंद्र फडणवीस तक ने कहा था कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कोई नहीं जानता था कि बतौर फिल्म एक्जिक्युटिव काम करने वाला शख्स इतनी ओछी हरकत करेगा और इंसानियत को शर्मसार करेगा। फिलहाल कलई खुलने के बाद आरोपी पुलिस हिरासत में है और अदालत में जुर्म साबित होने के बाद पांच साल के लिए सलाखों की पीछे जा सकता है। पुलिस की मानें तो इस मामले में आप नेता का भी बयान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed