फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Hardware trader shot dead in Gorakhpur of uttar pradesh

यूपी में बदमाशों का आतंक, सीएम के गढ़ में हार्डवेयर व्यापारी को गोलियों से भूना

Sun, 28 Jan 2018 10:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hardware trader shot dead in Gorakhpur of uttar pradesh
हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सीएम के गढ़ में बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी को दुकान में घुसकर गोलियों से भून दिया। परिजनों ने बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। नई बाजार में हार्डवेयर व्यापारी दिनेश गुप्ता (38) की दुकान में घुसकर बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। ताबड़तोड़ कई गोलियां मारकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वारदात रविवार को दिनदहाड़े हुई। हत्या से गुस्साए व्यापारी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन करने लगे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी नार्थ गणेश साहा दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर व्यापारियों को सड़क से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आवागमन शुरू हुआ। एहतियात के तौर पर बाजार में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। घटना रविवार की दोपहर दो बजे के करीब हुई। झंगहा इलाके के नई बाजार निवासी सतई के पुत्र दिनेश गुप्ता की बाजार में गुप्ता हार्डवेयर नाम से दुकान है। 

Hardware trader shot dead in Gorakhpur of uttar pradesh
घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वह दोपहर दो बजे के करीब दुकान पर बैठे थे। तभी गमछा बांधे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और अचानक दुकान में घुस गए। अभी दिनेश कुछ समझ पाते, तब तक एक बदमाश ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायर कर दिनेश को लहूलुहान कर दिया। 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायल को स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दिनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय ही रास्ते में दिनेश की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक दिनेश के गले के पास गोली लगने की वजह से सांस नली क्षतिग्रस्त हो गई थी। 

Hardware trader shot dead in Gorakhpur of uttar pradesh
व्यापारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आसपास के लोगों ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बताए हैं, जिसके आधार पर पुलिस दबिश दे रही है। परिवारवालों ने किसी से भी दुश्मनी से इन्कार किया है। हालांकि पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला जमीन को लेकर रंजिश का सामने आया है। 

एसपी नार्थ गणेश साहा ने बताया कि व्यापारी की हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुछ संदिग्धों के नाम के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उनकी तलाश में है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे। बाजार में एहतियातन पीएसी, पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed