फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   guared fired on three students while they were triying to take selfie in Rajasthan

स्टूडेंट फार्महाउस के सामने ले रहे थे सेल्फी, गार्ड ने कर दी फायरिंग

Mon, 19 Dec 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
guared fired on three students while they were triying to take selfie in Rajasthan
निशानेबाजी

जयपुर में एक फार्महाउस की रखवाली कर रहे गार्ड ने छात्रों को सेल्फी लेने से रोकने के लिए बड़ा हिंसक कदम उठाया। यहां इंजीनियरिंग के छात्र मौज-मस्ती के बाद लौट रहे थे। तभी उन्होंने रूक कर एक फार्महाउस के बाहर सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान जब वहां मौजूद गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने। इस बात से बौखलाए गार्ड ने बिना सोचे समझे छात्रों पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस हमले में रोहित कुमावत, शैलेंद्र सिंह और देवेंद्र चौधरी घायल हो गए। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार  ये तीनों छात्र विवेकानंद तकनीकी संस्थान में पढ़ते हैं। ये छात्र 'बख्शी फार्महाउस' के बाहर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। ये फार्महाउस जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चासंलर संदीप बख्शी का है।

विज्ञापन

200 मीटर तक सुनी गई फायरिंग की आवाज

guared fired on three students while they were triying to take selfie in Rajasthan
shoot

घायल छात्रों के एक दोस्त योगेंद्र सिंह ने बताया कि वे 5 दोस्त ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे। उन्होंने दो बाइक ली हुई थी और मोहित समेत दूसरे दोस्त आगे निकल गए थे। घायल हुए दोस्तों से पीछे छूट चुके योगेंद्र के मुताबिक करीब 200 मीटर दूर से गोली की आवाज सुनाई देने लगी।

आरोपों में घिरने के बाद कथित तौर पर फायरिंग करने वाले गार्ड ने आरोप लगाया कि वे सभी फार्महाउस की सजावट बिगाड़ रहे थे। बता दें कि ये फार्महाउस जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर संदीप बख्शी का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed