फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl reveals of threats on Facebook after she marriage to hindu boy

हिंदू से शादी करते ही मुस्लिम युवती पर हमले, फेसबुक पर उड़ेला दर्द

Thu, 19 Jan 2017 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
girl reveals of threats on Facebook after she marriage to hindu boy

दुल्हन मुस्लिम, दूल्हा हिंदू। शादी हुई तो जमाना दुश्मन हो गया। दुखी होकर युवती ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर सारा दर्द उड़ेल दिया। केरल में एक प्रेमी जोड़े ने अलग समुदाय से होने के बावजूद शादी कर ली। उन्होंने समाज की रूढ़िवादी नीतियों को दरकिनार करते हुए ये फैसला लिया, लेकिन अब उनका यही फैसला उनकी जान का दुश्मन बन बैठा है। दरअसल, शादी करने वाले जोड़े में जहां लड़की मुस्लिम समुदाय की है तो लड़का हिंदू समुदाय का है। 

विज्ञापन


शादी के तुरंत बाद ही कथित तौर पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। मीडिया खबरों के अनुसार इससे पहले भी लड़की पर रॉड से हमला भी हो चुका है। 
विज्ञापन


लोगों के रोज परेशान करने के बाद पीड़ित लड़की ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख डाला। बता दें कि लड़की का नाम जासमी इस्माइल है, जिसने धमकी मिलने के पूरे वाक्य को फेसबुक पोस्ट में बयां किया। उसने चार लोगों के नाम लिखे हैं और उनपर हमला करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने साफ कर दिया है कि अगर उसे कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार यह चार लोग होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉड से किया हमला

girl reveals of threats on Facebook after she marriage to hindu boy

पोस्ट में लिखा गया कि मुझे नहीं पता कि मैं कितने दिन जिंदा रह पाऊंगी, क्योंकि जिन लोगों ने पहले भी रॉड से हमला किया वे मुझे फिर मारने की कोशिश करेंगे। पुलिस इन लोगों का साथ दे रही है, लेकिन मैं जीना चाहती हूं, इसलिए मुझे जीने दिया जाए।

पीड़िता ने आगे लिखा, लोग हमारे पीछे क्यों पड़े हैं। हम दोनों जीना चाहते हैं। कृपा करके मेरे या उस शख्स के पीछे न आएं जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं। बता दें कि लड़की ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पोस्ट को 16 जनवरी को डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed