फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girl jumps from second floor to escape rapists in West Bengal

बलात्कार से बचने के लिए दूसरी मंजिल कूदी युवती, हालत गंभीर

Mon, 07 Mar 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 05:35 PM IST
सार

  • अपने ही प्रेमी और उसके दोस्तों ने की रेप की कोशिश, युवती दूसरी मंजिल से कूदी
  • इससे पहले कि आरोपी फरार हो पाते, इलाकाईयों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
Girl jumps from second floor to escape rapists in West Bengal
रेप से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदी युवती - फोटो : ANI

विस्तार

20 वर्षीय युवती प्रेमी से मिलने आई तो दो और लोग उसके प्रेमी के साथ थे। दोनों प्रेमी के दोस्त बताए गए। चारों ने बैठकर हाल-चाल जाना, कुछ देर बातें चली और फिर प्रेमी और दोस्तों ने युवती को नशीली ड्रिंक पिला दी। 

विज्ञापन


सिर पर नशा सवार होने लगा। इससे पहले की युवती कुछ जान पाती, प्रेमी और उसके दोस्तों ने अपने नापाक मंसूबे जाहिर कर दिए और जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए आगे बढ़े।
विज्ञापन


खुद को रेप से बचाने के लिए युवती को कुछ सूझा नहीं तो उसने ऊंची इमारत से कूदना ही बेहतर समझा और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

बेहद चौकाने वाली वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिलुआह की है। अंग्रेजी साइट एनडीटीवी की खबर के मुताबिक युवती ने खुद को रेप से बचाने के लिए जान की भी परवाह नहीं की और दूसरी मंजिल से कूद गई। वारदात रविवार शाम की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को इमारत से नीचे गिरता देखा तो इलाकाईयों की भीड़ लग गई। लोगों ने मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

युवती के सिर में गंभीर चोट आई है, पास के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक युवती ने जब यौन संबंध बनाने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती ने आव देखा न ताव और दौड़कर मकान की छत पर चली गई। आरोपियों ने उसका पीछा किया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाने पर अड़े रहे तो युवती ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed