फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl arrested for stoeling costly phones from ac coaches

एसी कोच में सोने वालों को बनाती थी निशाना, कुछ ऐसे करती थी चोरी

Tue, 22 Nov 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
girl arrested for stoeling costly phones from ac coaches

अवध-असम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक लड़की को महंगे मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लड़की एक स्टूडेंट है और बताया जा रहा है कि वह एसी डिब्बों के यात्रियों को निशाना बनाकर उनके महंगे मोबाइल गायब करती थी। मीडिया खबरों के अनुसार जब आरपीएफ ने उसे पकड़ा तो उसके बैग से 10 महंगे फोन बरामद किए गए।

विज्ञापन


तब बिहार की रहने वाली लड़की सोनी कुमारी अपने चाचा के घर जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की इन महंगे मोबाइलों की तस्करी करने के लिए चेन्नई जाने वाली थी, लेकिन पकड़ में आने के बाद उसका प्लान चौपट हो गया।

विज्ञापन

रात को यात्रियों ने हर सीट के पास जाते हुए देखा

girl arrested for stoeling costly phones from ac coaches

दरअसल यात्रियों ने आरपीएफ को शिकायत कि रात सोते वक्त उनके फोन पास थे, लेकिन सुबह उठते ही कई लोगों के फोन गायब हो गए। यात्रियों ने शक जताया कि उन्होंने रात के वक्त सोनी को हर यात्री के सीट के पास से गुजरते हुए देखा। शिकायत के बाद आरपीएफ जवानों ने सोनी को रोक लिया और जांच शुरू कर दी।

तब सोनी जांच में मदद करने के बजायविरोध करने लगी. उसके बैग की जब जबरन तलाशी ली गई तब बैग से करीब 10 महंगे फोन बरामद किए गए। बताते चलें कि यात्रियों की शिकायत के बाद उसे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर अरेस्ट किया गया। हालांकि वह अभी भी पुलिस कस्टडी में है। पुलिस को शक है कि सोनी के साथ कोई बड़ा गैंग भी जुड़ा हुआ है क्योंकि इससे पहले भी लखनऊ से जा रही एक ट्रेन में यात्रियों से चाकू की नोक पर मोबाइल छीन लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed