फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   gang sents girls to doctor-engineers and then got crores rupees through blackmailing them

डॉक्टर-इंजीनियरों से ऐंठे करोड़ों, लड़कियां भेजकर करते थे ब्लैकमेल

Mon, 26 Dec 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ जयपुर 
ब्यूरो, अमर उजाला/ जयपुर  Updated Mon, 26 Dec 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
gang sents girls to doctor-engineers and then got crores rupees through blackmailing them
जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़ किया है, जो पहले अमीरों के पास लड़कियां भेजते, फिर ब्लैकमेलिंग कर करोड़ों ऐंठते। एसओजी की जांच में अब तक डॉक्टर, इंजीनियर, प्रॉपर्टी डीलर, रिसोर्ट-होटल मालिक सहित 25 पीड़तों के नाम सामने आ चुके हैं, जो इस गैंग के शिकार हुए। गैंग ने शिकार लोगों से 15 करोड़ रुपए तक ऐंठे।
विज्ञापन


इस गिरोह को वकील, खुद को मीडियाकर्मी बतानेवाले तथा एक एनआरआई युवती सहित कुछ लोग चला रहे थे। ये गैंग राजस्थान, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की लड़कियों को साजिश के जरिए सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित व धनी लोगों को जाल में फंसाते रहे हैं। एसओजी ने मीडियाकर्मी बतानेवाले अक्षत शर्मा व विजय शर्मा उर्फ सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पहले शारीरिक संबंध, फिर ब्लैकमेलिंग 

gang sents girls to doctor-engineers and then got crores rupees through blackmailing them

एसओजी में महानिरीक्षक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि ब्लैकमेल करनेवाले गरोह का सरगना वकील नवीन देवानी है, जो इसे जयपुर से चला रहा था। इस मामले का खुलासा एक हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी जयपुर निवासी आनन्द शांडिल्य ने पूछताछ के दौरान किया था।

शांडिल्य ने पुलिस को बताया कि जयपुर सहित राजस्थान के अन्य शहरों में प्रतिष्ठित लोगों के पास वह और उसके साथी लड़कियों को ब्लैकमेलिंग के लिए तैयार कर भेजते हैं। ये लड़कियां तय व्यक्ति से दोस्ती कर पहले शारीरिक संबंध बनाती हैं और साक्ष्य एकत्रित कर बलात्कार का आरोप लगाती हैं। फिर ये गैंग संबंधित व्यक्ति से पैसे ऐंठता।

वकील, मीडियाकर्मी, एनआरआई युवती भी शामिल

gang sents girls to doctor-engineers and then got crores rupees through blackmailing them

दिनेश एमएन के अनुसार जांच में पता चला कि इस गिरोह को चलानेवालों में मुख्य रूप से वकील, मीडियाकर्मी सहित एक एनआरआई युवती भी है। इस गिरोह में वकील देवानी, नितेश शर्मा, मीडियाकर्मी बतानेवाले अक्षत शर्मा, विजय शर्मा उर्फ सोनू शर्मा सहित कुछ लोग शामिल हैं।

ये गैंग शिकार से एक से दो करोड़ रुपए तक ऐंठ चुका है। जो पैसे नहीं देता, उस पर मुकदमा दर्ज कर अदालत में ट्रायल के दौरान भी पैसे लेने के बाद मामला वापस ले लेते थे।

विज्ञापन

डॉक्टर 75 दिन तक जेल में रहा, फिर 1 करोड़ पड़े देने 

gang sents girls to doctor-engineers and then got crores rupees through blackmailing them

इस गिरोह का शिकार जयपुर के वैशाली नगर के हैयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक चलानेवाले डॉ. सुनीत सोनी ने 75 दिन की जेल काटी, फिर मुकदमे के दौरान 1 करोड़ रुपए देकर मामले से मुक्त हो पाए। गिरोह ने एक युवती को ट्रीटमेंट के लिए भेजा था, जिसने डिप्रेशन का नाटक कर डॉक्टर को पुष्कर एक रिसोर्ट में बुलाया।

इस घटना के दो दिन बाद अक्षत व विजय ने डॉक्टर को ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए मांगे। नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। गिरोह ने जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर में अब तक 25 लोगों को फंसाया और 15 करोड़ रुपए तक ऐंठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed