{"_id":"5a11b4e54f1c1b6e548be095","slug":"four-young-man-shot-dead-in-khagaria-of-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल मैच खेलने के लिए घर से बुलाकर चार युवकों की गोली मारकर हत्या, नदी में फेंके शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वॉलीबॉल मैच खेलने के लिए घर से बुलाकर चार युवकों की गोली मारकर हत्या, नदी में फेंके शव
एजेंसी
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के खगड़िया जिले में नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर समेत चार युवकों की हत्या कर उनके शव गंगा नदी में फेंक दिए गए। ये सभी 13 नवबंर से ही लापता थे। पुलिस ने रविवार को बताया कि चारों लोगों को खगड़िया के नयागांव मुरादपुर गांव में गोली मारी गई। यह दुश्मनी का मामला हो सकता है।
बताया जा रहा है कि ये चारों लोग दो बाइकों से मैच खेलने निकले थे। लेकिन कोई भी वापस नहीं आया। डीआईजी विकास वैभा ने बताया कि एक व्यक्ति रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें:- हल्का सा खुला था घर का दरवाजा, पड़ोसियों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
उसे भागलपुर की नौगछिया सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कुमार ने अदालत को बताया कि वह अपराध का प्रत्यक्षदर्शी है। वहीं पीड़ितों की पहचान प्रदीप, श्रवण चौधरी, सुभाष और छोटू के रूप में हुई है।

प्रदीप और श्रवण नरकटिया गांव और सौरभ और छोटू गौरीपुर गांव के रहने वाले थे। इनमें से सौरभ वॉलीबॉल का नेशनल प्लेयर था। पुलिस के मुताबिक बढ़ते अपराध को रोकने के लिए भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और नौगछिया में बड़े पैमाने पर संयुक्त मुहिम शुरू की गई है।
पढ़ें:- बेटे को नहीं दिए थे 20 हजार, सुबह पड़ी मिली खून से लथपथ लाश
पुलिस ने मौके से कपड़े बरामद किए हैं, अभी तक बाइकें बरामद नहीं की गई हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने भागलपुर के नवगछिया में एनएच पर जाम लगा दिया। हालांकि बाद में एसपी के आश्वासन पर लोग मान गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।