फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Football Player commits suicide, family alleges police harassment

पुलिस ने इतना किया प्रताड़ित, सह न पाया फुटबॉल खिलाड़ी और...

Mon, 25 Sep 2017 07:58 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Sep 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Football Player commits suicide, family alleges police harassment
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है। पूछताछ के बहाने पुलिस ने फुटबॉल खिलाड़ी को इतना प्रताड़ित किया कि वो सहन न कर पाया। पढ़िए खिलाड़ी ने क्या किया ?...
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बलोदाबाजार जिले में एक 17 वर्षीय राज्य-स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी ने कथित रूप से पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। युवा खिलाड़ी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे एक झूठे मामले में फंसाया गया था और पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया था। जिस कारण वह आहत था। 
विज्ञापन


पढ़ें:- कानपुरः छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखा- टीचर परेशान करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने जिला अधिकारियों से इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की है। जिला पुलिस अधीक्षक आरएन दास ने बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र का शव बरघाट के जंगल क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। कस्दोल का रहने वाला यह युवक रविवार सुबह से अपने घर से गायब था। 

Football Player commits suicide, family alleges police harassment
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उन्होंने कहा कि आत्महत्या के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और न तो कोई सुसाइड नोट मिला है। दास ने बताया कि युवक के एक दोस्त ने 15 सितंबर को उसके खिलाफ कस्दोल पुलिस में मामला दर्ज कराया था। 

पढ़ें:- सीनियर्स के बोझ तले दबे हैं हम, क्यों न करें खुदकुशी... 

युवक के दोस्त ने आरोप लगाया था कि उसने उसकी पिटाई की और पैसे छीन लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने युवा खिलाड़ी को गिरफ्तार किया था। वहीं परिवार का आरोप है कि इस मामले को रफादफा करने के लिए पुलिस ने उनसे रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed