{"_id":"59c76adc4f1c1b28688b63ee","slug":"student-tried-suicide-by-accusing-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखा- टीचर परेशान करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखा- टीचर परेशान करते हैं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कानपुर में डीपीएस कल्याणपुर के एक छात्र ने नींद की गोलियां खाकर और फिनायल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसको मधुराज नर्सिंग होम मेें भर्ती कराया गया है। पुलिस को उसका लिखा सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें टीचरों का नाम लिखकर परेशान करने की बात लिखी गई है।
मूलरूप से फतेहपुर निवासी अफसार का बेटा अर्श स्वरूप नगर में मौसी के घर रहकर डीपीएस कल्याणपुर की 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मां मैं आपको छोड़कर जा रहा हूं। मैं स्कूल के टीचरों से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। सुसाइड नोट लिखने के बाद अर्श ने नींद की गोलियां खा लीं और फिनायल पी लिया।
देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर घर वालों को पता चला तो उसे मधुराज नर्सिंग होम ले गए। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।