फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   firing in Panchayat in Lakhimpur kheri, one killed, five Injured

पंचायत में प्रधान के सामने चली गोली, 1 की मौत, 5 घायल

Mon, 23 Oct 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Oct 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
firing in Panchayat in Lakhimpur kheri, one killed, five Injured
- फोटो : सांकेतिक चित्र

जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। लेकिन प्रधान के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और गोली चल गई। जिसमें एक की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली धौरहरा के गांव गुलरीपुरवा मजरा नयागांव में की है जहां सात डिसमिल जमीन को लेकर हो रही पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई जिसमें एक की मौत हो गई पांच घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमीन के विवाद में खेत पर सो रहे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना के दौरान ग्राम प्रधान सहित मौजूद लोग तमाशाबीन बने रहे। ग्राम गुलरीपुरवा मजरा नयागांव में आबादी की गाटा संख्या 13 और 14 की जमीन क्रमश: 0.24 हेक्टेयर और 0.32 हेक्टेयर गांव के सियाराम आदि के नाम है।

आरोप है कि गांव के ही कमलाकांत समेत कई लोगों ने इस जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। कब्जा वापस पाने को चार महीने से सियाराम और उसके भाई तहसील, कोतवाली के अलावा विधायक के दरबार तक चक्कर लगा रहे थे, लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी।

firing in Panchayat in Lakhimpur kheri, one killed, five Injured
डेमो पिक

रविवार को लेखपाल कपिल वर्मा पैमाइश के लिए गांव गए भी तो वह विवाद की गंभीरता को देखकर वहां से चले गए। रविवार को ही सियाराम आदि ने इस जमीन पर अपने खेत का पुआल लगाने की ठान ली। ट्रैक्टर ट्रॉली मे भरकर  पुआल आ भी गया था। इसी दौरान विवाद होने लगा तो लोगों ने सुलह समझौते की कोशिश की।

गांव के कुछ खास लोगों और ग्राम प्रधान को बुलाकर विवादित जगह पर ही पंचायत बैठाई गई, लेकिन पंचायत में विवाद बढ़ गया। सियाराम पक्ष का आरोप है कि कमलाकांत पक्ष की कुछ महिलाओं ने सियाराम के भाई (40) सोनेलाल को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- शराब पीने से रोकने पर पत्नी को गोली मारी, बेटे को भी न बख्‍शा

आरोप है कि इसी दौरान कमलाकांत ने तमंचे से सोनेलाल के सीने में गोली मार दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट में सियाराम का बेटा नीरज, भाई सर्वेश और भतीजा पंकज दूसरे पक्ष के रामदुलारे और कौशल भी घायल हो गए।

सभी को धौरहरा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनेलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल पंकज ने बताया कि विपक्षियों ने महिलाओं को ढाल बनाया और पंचायत के बहाने उसके चाचा की हत्या कर दी। मृतक के भाई सर्वेश की ओर से कमलाकांत, पटवारीलाल, धीरज, ओमकार, रामस्वरूप, संतोष और कौशल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed