फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man killed by brother due to family land dispute in mainpuri

जमीन के विवाद में खेत पर सो रहे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Tue, 17 Oct 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 17 Oct 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
man killed by brother due to family land dispute in mainpuri
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जमीन के विवाद में  भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का खौफनाक मामला सामने आया है। जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव कांसेपुर में सोमवार रात खेत पर सो रहे युवक की भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक की बेटी ने अपने ताऊ और उसके बेटों के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कांसेपुर निवासी सर्वेश यादव कथावाचक था। उसके साथ मां बाप से अलग रह भतीजा भोला भी कथा वाचन सीख रहा था। सर्वेश का बडे़ भाई लंकुश यादव से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं मृतक के भाई लंकुश को अपने पुत्र भोला का सर्वेश के साथ रहना भी नागवार गुजर रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार की रात सर्वेश मक्का के खेत पर रखवाली के लिए गया था। रात को चारपाई डालकर वह खेत पर ही सो गया। आरोप है कि इसी बीच लंकुश यादव ने अपने बेटों के साथ मिलकर खेत सो रहे सर्वेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मंगलवार सुबह सर्वेश की पत्नी गीता और बेटी विनीता खेत पर पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चारपाई पर सर्वेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसे देखकर दोनों की चीख निकल गई। चीखपुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 

मौके पर पहुंचे सीओ

man killed by brother due to family land dispute in mainpuri
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
सूचना मिलने के बाद सीओ परमानंद पांडेय भी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पूछताछ में मृतक की पुत्री ने अपने ताऊ लंकुश यादव उनके पुत्र सुनील उर्फ टिल्लू, गिरिराज उर्फ सिंटू और ब्रजेश उर्फ नेकसा पर जमीन की रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पुत्री की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

man killed by brother due to family land dispute in mainpuri
जांच - फोटो : अमर उजाला
कांसेपुर में कुल्हाड़ी से काट कर हत्या किए जाने के मामले में फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर मिले नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा। मृतक के सिर व गले में कुल्हाड़ी के गहरे निशान थे। वहीं पीठ पर भी किसी नुकीले हथियार घोंपने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed