फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Domestic dispute for drinking alcohol, man firing on wife and son

शराब पीने से रोकने पर पत्नी को गोली मारी, बेटे को भी न बख्शा

Sun, 22 Oct 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Oct 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
Domestic dispute for drinking alcohol, man firing on wife and son
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक शख्स पर शराब का नशा इस कदर चढ़ा कि उसे अपने चहेतों का भी ख्याल नहीं रहा। जब बेटे और पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो उसका गुस्सा इतना बढ़ गया कि अपने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी और बेटे पर गोली चला दी।

विज्ञापन


घटना गोरखपुर जिले के गौरपार गांव की है जहां शराब पीने को लेकर बेटे से हुए विवाद में सिक्योरिटी कर्मचारी राणा प्रताप सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी कंचन सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि गर्दन के पास गोली लगने से बेटा साकेत सिंह (26) भी गंभीर रूप घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलयुगी पिता की हवस का शिकार हुई नाबालिग बेटी, 10 साल की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग पहुंचे तो देखा कंचन और साकेत जमीन पर लहूलुहान होकर गिरे थे और राणा पिस्टल लेकर फरार हो गया था। मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने कंचन को मृत घोषित कर दिया। साकेत का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। 

Domestic dispute for drinking alcohol, man firing on wife and son
प्रतीकात्मक तस्वीर

घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है। दिवाली से एक दिन पहले मुंबई की सिक्योरिटी कंपनी से निकाला गया राणा प्रताप सिंह शुक्रवार को गांव में ही एक दोस्त के घर पर शराब पीने गया था। रात करीब 11 बजे वह शराब के नशे में घर आया। शराब पीने को लेकर साफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले बड़े बेटे साकेत सिंह से उसका विवाद हो गया।

इसी बात से नाराज राणा ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटे को गोली मारी दी। बेटे को गोली लगता देखा मां भी उस ओर दौड़ पड़ी। इसी बीच राणा ने एक और फायर बेटे पर किया लेकिन गोली पत्नी कंचन को लग गई। मृतक कंचन का भाई संतोष कुमार कंमाडो हैं और इन दिनों गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। 

ये भी पढ़ें- पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने के शक में दोस्त को दी द‌िल दहला देने वाली मौत

बहन की हत्या की खबर पाकर संतोष सिंह भी गांव पहुंच गए और उन्होंने ही भांजे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संतोष सिंह ने बताया कि राणा शराबी किस्म का है और आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था।

पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बेटे से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें गोली चलाई गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed