प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल के खिलाफ एक और FIR, छेड़छाड़ का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बैनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। राहुल पर 21 साल की अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की पूरी जांच कर रही है।
राहुल के साथ मौजूद उसके दोस्त के खिलाफ भी अभिनेत्री और उसके दोस्त को छेड़ने का आरोप है और उसका नाम भी एफआईआर में दिया गया है। दरअसल, यह घटना अंधेरी वेस्ट के बोराा बोरा रेस्तरां में हुई है।
अभिनेत्री के दोस्त का राहुल ने पीटा
मिड-डे के अनुसार अभिनेत्री के प्रोड्यूसर दोस्त के साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब दोनों रेस्तरां में पहुंचे, तो वहां पहले से राहुल और उसका दोस्त मौजूद थे। इस बीच जैसे ही पीड़िता और उसके दोस्त ने एंट्री ली, राहुल ने प्रोड्यूसर को बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
अपने साथ हुई इस घटना का पूरा वाक्य बयां करते हुए पीड़िता ने कहा कि जब मैंने और मेरे दोस्त ने एंट्री ली, तो हमे देख राहुल बेहद गुस्से में दिखा। इस बीच उसने मेरे दोस्त से बहस शुरू कर दी और बाद में उसे पीट डाला।
राहुल बोला, जब प्रत्यूषा कुछ नहीं बिगाड़ पाई तो तू क्या है?
पीड़िता ने बताया, गरमा-गरमी में राहुल ने मुझे कहा कि तेरे जैसी मैंने बहुत संभाली है। इतना ही नहीं राहुल ने मुझे कहा कि जब प्रत्यूषा के मामले में पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकी तो तू क्या कर सकती है। साथ ही राहुन की नशे में हालत काफी खराब थी और वह चल भी नहीं पा रहा था।
अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब राहुल ने उसके साथ बुरा व्यवहार किया हो। अभिनेत्री ने कहा, 'राहुल से मेरी एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत शुरू हुई थी, जिसके सिलसिले में वह मेरे ऑफिस भी आया था। इस बीच मैं दूसरे काम में व्यस्त थी और राहुल ने मेरे ऑफिस में सिगरेट पीना शुरू कर दी। राहुल ने मुझसे ऑफिस में ही बहस शुरू कर दी थी।'
प्रत्यूषा के सुसाइड के बाद सवालों के घेरे में हैं राहुल
प्रत्यूषा बनर्जी की मौत की गुत्थी में जिस शख्स पर सबसे ज्यादा शक किया गया था, वह राहुल ही थे। प्रत्यूषा की मौत के शक में उन्हे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया और वह जमानत पर बाहर भी आ गए।
संबंधित खबरें: प्रत्यूषा ने क्यों किया था सुसाइड? ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार खोला राज
प्रत्यूषा के परिजनों ने राहुल पर कई आरोप लगाए और कहा कि राहुल ही वह शख्स है, जिसकी वजह से प्रत्यूषा डिपरेशन में आ गई और सुसाइड कर लिया। परिजनों ने यह भी कहा कि राहुल पैसों के प्रत्यूषा को प्रताड़ित भी करता था।