फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Pratyusha Banerjee's parents mentally tortured her alleged her boyfriend Rahul Raj

प्रत्यूषा ने क्यों किया था सुसाइड? ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार खोला राज

Tue, 10 May 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee's parents mentally tortured her alleged her boyfriend Rahul Raj
प्रत्यूषा बनर्जी की फाइल फोटो

टीवी सीरियल बालिका बधू की आनंदी के नाम से लोप्रिय हुई प्रत्यूषा बनर्जी के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। जब-जब वक्त गुजरता जा रहा है वैसे ही प्रत्यूषा के आत्महत्या की गुत्‍थी सुलझने की बजाए उलझती जा रही है।

विज्ञापन


हाल में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने दावा किया प्रत्यूषा की मौत का असली कारण वह नहीं बल्कि प्रत्यूषा के माता-पिता हैं। इतना ही नहीं राहुल ने कहा है कि उसके पास इस बात को साबित करने के लिए सबूत भी हैं।
विज्ञापन


राहुल राज ने कहा कि नीरज (उसका कथित वकील) ने उसकी छवि यह कहकर खराब की है कि उसने प्रत्यूषा को शराब पीना सीखाकर और शॉपिंग में उसके पैसे खर्च कराकर उसके बर्बाद कर दिया था। लेकिन यह गलत अफवाह है जो उसके बारे में फैलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने आगे बताया कि प्रत्यूषा अपने मां- बाप से तंग आकर आत्महत्या की है।

'प्रत्यूषा को प्रताड़ित कर रहे थे उसके मां-बाप'

Pratyusha Banerjee's parents mentally tortured her alleged her boyfriend Rahul Raj

राहुल राज ने अपने साक्षात्कार में दावा किया प्रत्यूषा के मां-बाप उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसने बताया कि प्रत्यूषा के नाम पर एक भी बैंक खाता नहीं था। उसके सभी बैंक खाते उसकी मां सोमा बनर्जी के नाम पर थे।

राहुल ने बताया कि उस पर आरोप लगे कि उसने प्रत्यूषा के सारे पैसे बर्बाद करा दिए तो उसके पास पैसे होने चाहिए। उसे अगर प्रत्यूषा ने उसे पैसे दिए तो उसके अकाउंट में जमा होते और अगर उसके अकाउंट में पैसे जमा होने के सबूत नहीं हैं तो यह सामने आना चाहिए कि पैसे कहां गए?

राहुल राज ने कहा कि वह अपने सभी बैंक खातों की डिटेल देने को तैयार है। लेकिन हकीकत तो यह है कि प्रत्यूषा अपने घर वालों को हर काम यहां तक कि घर खर्च के लिए पैसे दे रही थी। इतना ही नहीं प्रत्यूषा के घर वाले उसके नाम पर पर लोन भी ले रखा था।

शादी-पार्टी के लिए भी घर वाले नहीं देते थे ज्वैलरी

Pratyusha Banerjee's parents mentally tortured her alleged her boyfriend Rahul Raj

राहुल ने कहा कि जब प्रत्यूषा अपने किसी दोस्त की शादी में जाती थी तो उसके मां-बाप उसे पहनने लिए ज्वैलरी तक नहीं देते थे जबकि वह एक जानी-पहचानी हिरोइन बच चुकी थी। प्रत्यूषा के मां-बाप उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

ध्यान रहे कि एक अप्रैल को जब प्रत्यूषा ने आत्महत्या की तो उसके माता-पिता की तहरीर के अनुसार पुलिस ने राहुल राज पर हत्या को उकसाने और परेशान करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।

वहीं राहुल राज के इस साक्षात्कार के सामने आने के बाद प्रत्यूषा के माता-पिता ने भी गृहमंत्री राजनाथ से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। जिससे कि आरोप-प्रत्यारोपों की हकीकत सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed