फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Father poses as film producer to trap daughters stalker in Mumbai

बेटी का पीछा करने वाले को पकड़ने के लिए पिता को बनना पड़ा फिल्म प्रोड्यूसर

Mon, 30 Jul 2018 03:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 30 Jul 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Father poses as film producer to trap daughters stalker in Mumbai

मुंबई में 22 साल की एक महिला का पीछा कर उसे परेशान करने के आरोप में साकीनाका पुलिस ने 31 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने महिला का पीछा करने के अलावा एक अश्लील फोटो पर उसके चेहरे के साथ छेड़छाड़ भी की थी। जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आरोपी की पहचान कृष्ण बघेल के तौर पर हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने ये सब इसलिए किया क्योंकि महिला ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

विज्ञापन


बघेल को पकड़ने के लिए महिला के पिता ने एक योजना बनाई और वह उसमें सफल भी हुए। उनके जाल में फंसने के बाद बघेल ने 26 जुलाई को फेसबुक पर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा 'राम राम ऑल माई फ्रेंड्स...मैं बॉलीवुड मूवी के शूट के लिए मुंबई जा रहा हूं...'मैं हूं ऑटो वाला।' फिलहाल वह जेल में बंद है।
विज्ञापन


6 महीने पहले पीड़िता से की थी दोस्ती

आरोपी ने 6 महीने पहले फेसबुक पर पीड़िता से दोस्ती की थी। उसने खुद को अभिनेता और वीडियो एडिटर बताया और कहा कि वह आगरा से है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि 'शुरुआत में बघेल ठीक था लेकिन जब मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया तो वो नाराज हो गया। हालात तब ज्यादा खराब हो गए जब उसने एक अश्लील फोटो के साथ मेरे चेहरे पर छेड़छाड़ की। उसने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर मेरे दोस्तों को भी भेज दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक 20 जुलाई को बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद से वह पीड़िता को लगातार धमका रहा था।

पिता को बनना पड़ा फिल्म निर्माता

Father poses as film producer to trap daughters stalker in Mumbai

पीड़िता के पिता ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी सतर्क कर दिया। उन्होंने बघेल से संपर्क किया और खुद को फिल्म प्रड्यूसर बताते हुए अपना परिचय दिया। उन्होंने कहा कि वह एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम है 'मैं हूं ऑटो वाला' और इसके लिए उन्हें एक हीरो की तलाश है। उनके इस जाल में बघेल फंस गया। इसके बाद ही उसने 26 जुलाई को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला के पिता ने इस बारे में साकीनाका पुलिस को सतर्क कर दिया था। बघेल 26 जुलाई को मुंबई पहुंचा। उसे पकड़ने के लिए डीसीपी एन रेड्डी ने एक टीम बनाई थी। उसे शुक्रवार को अंधेरी (ईस्ट) से गिरफ्तार किया गया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। बघेल के खिलाफ पीछा करना, आपराधिक धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वह 31 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed