फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father learnt how to make video in phone then filmed his video of suicide

सुसाइड ने पहले बेटे से सीखा था वीडियो बनाना, फोन में मिला कुछ ऐसा कि सन्न रह गया परिवार

Mon, 26 Dec 2016 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
father learnt how to make video in phone then filmed his video of suicide
Suicide Shimla

रोज-रोज झगड़ों का बुरा असर कभी-कभी ऐसा भयानक अंजाम लेकर आता है कि पूरा परिवार एक झटके में टूट जाता है। मुंबई के थाणे से ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक शख्स घर में बहू और बाकी सदस्यों के झगड़ा करने से इस कदर आहत हुआ कि उसने खुद को खत्म कर दिया। 

विज्ञापन


दिल को झकझोर देने वाले इस मामले में बाबू शेख ने अपने सुसाइड का वीडियो भी बनाया। चौंका देने वाली बात है कि वारदात से कुछ समय पहले शेख ने अपने जवान बेटे से फोन में वीडियो बनाना सीखा था।
विज्ञापन


घटना थाणे के भास्कर नगर में अंबेरनाथ टाउनशiप की है। यहां रहने वाले बाबू शेख के बेटे की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। लेकिन थोड़े समय बाद ही बहू का घर में पति और ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा और ऐसा  अक्सर होता था कि बहू का शेख के सामने ही झगड़ा हुआ करता था। एक दिन हालात बहुत बिगड़ गए और बहू अपने मायके रहने के लिए चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से सीखा कैसे बनाते हैं फोन में वीडियो

father learnt how to make video in phone then filmed his video of suicide

पुलिस के मुताबिक शेख के सुसाइड करने के पीछे एक वजह यह भी सामने आई कि परिवार उनके चरित्र पर सवाल उठाता था। इन्हीं कारणों से परेशान शेख ने 22 दिसंबर की रात से पहले अपने बेटे से वीडियो बनाना सीखा और अपने कमरे में लौट गए। अगले दिन सुबह जब परिवार वालों ने कमरे का गेट खोला तो शेख की लाश कमरे में लटकी हुई मिली।

घर में मातम छा गया और किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बीच शेख के बेटे ने तुंरत अपने पिता का फोन चेक किया क्योंकि पिछली रात वे उससे वीडियो बनाना सीख रहे थे।

बेटे ने फोन देखा तो आंखें फटी की फटी रह गई

father learnt how to make video in phone then filmed his video of suicide

शेख के सुसाइड के बाद जब बेटे ने उनका फोन देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। उसने अपने पिता के सुसाइड का पूरा वीडियो बना हुआ पाया जो कि फोन में ऑटो रिकॉर्डिंग मूड में थी। इस वीडियो में पिता ने बहू से झगड़े और अपने चरित्र पर उठे सवाल का जिक्र किया था। मामले पर अंबेरनाथ पुलिस ने बहू, बहू के पिता और भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed