{"_id":"5acdab494f1c1bdb3d8b47bd","slug":"farmer-committed-suicide-in-maharashtra-vidarbha-due-to-big-credit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड के वक्त रस्सी टूटने पर भी नहीं माना किसान, फिर ऐसे गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड के वक्त रस्सी टूटने पर भी नहीं माना किसान, फिर ऐसे गंवाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान कर्ज लेकर, पसीना बहाकर उम्मीद करता है कि शायद उसकी इस मेहनत से दो वक्त की रोटी तो नसीब हो पाएगी। लेकिन अगर महीनों की मेहनत के बावजूद फसल बर्बाद हो जाए तो उसके लिए इससे खौफनाक कुछ नहीं हो सकता। एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के विदर्भ से सामने आया, जहां एक किसान ने कर्ज की सिरदर्दी से बचने के लिए मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
किसान के सिर पर खुद को खत्म करने का पागलपन सवार हो गया। वह एक रस्सी लाया और पंखे से लटक कर मरने की कोशिश करने लगा, लेकिन रस्सी उसके वजन से टूट गई। इसके बाद उसने जहर पीकर जान दे दी।
विज्ञापन
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान ने अपनी जमीन पर कपास की फसल उगाई थी, जिसके लिए उसने करीब 4 लाख रुपये कर्ज लिया। फसल में कीड़ा लगने की वजह से वह पूरी खराब हो गई। किसान ने अपने सुसाइड नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार पहले ही कपास किसानों के नुकसान की भरपाई की घोषणा कर चुकी थी, लेकिन किसानों के नुकसान की पहली कार्रवाई में ही 2 से 3 महीने लग गए। किसान के पास कर्जदार आने लगे, जिससे तंग आकर उसने खुद को खत्म कर लिया।