{"_id":"5739b7624f1c1bd918ac7aad","slug":"ex-wife-stabbed-her-husband-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पत्नी ने पति को चाकुओं से गोदा, रोज मिलने जाता था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पत्नी ने पति को चाकुओं से गोदा, रोज मिलने जाता था
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सदर नगर में एक पूर्व पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर चाकुओं से गोद दिया। हमले के बाद घायल पति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया कि महिला और उसके भाई के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला का पति तोलाराम सुजलानाई अक्सर अपनी पूर्व पत्नी मीना के घर आया करता था और उसके साथ वक्त बिताया करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि वह कई बार तो शराब पीकर ही महिला मीना के पास आया करता था।
विज्ञापन
दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों दो साल पहले अलग हो गए थे और तलाक की कानूनी प्रकिया चल रही थी।
मीना के अलग हो जाने के बाद वह उसे वापस चलने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन मीना उसके साथ नहीं जाना चाहती थी। मीना के मना करने के बाद वह अगले दिन फिर आया और मीना को अपने साथ चलने के दबाव बनाने लगा तो मीना घर व पड़ोस वाले तोलाराम का विरोध किया। इसी बीच तोलाराम का मीना से विवाद हो गया।
विज्ञापन
मीना का भाई और अन्य शख्स ने तोलाराम के दोनों हाथ पकड़ लिए और फिर मीना ने उसके पेट में कई चाकू मार दिए।