फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Drunk CEO Arrested for Sexual Harassing Girl in a Pub

युवती से पब में आधी रात को छेड़छाड़, अब पड़ गए लेने के देने

Wed, 27 Sep 2017 04:13 PM IST
Presented by : अंशुल तलमले
Presented by : अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Sep 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
Drunk CEO Arrested for Sexual Harassing Girl in a Pub
वो अपने दोस्त के साथ रात में एक पब पहुंची लेकिन उसे क्या पता था कि वो वहां किसी की बुरी नियत की शिकार हो जाएगी। पढ़ें शराब, नशा और छेड़खानी की पूरी वारदात...
विज्ञापन


बंगलुरु के एक पब में नशे में धुत किसी निजी कंपनी के अधिकारी ने पहले तो युवती के साथ छेड़छाड़ की इस दौरान छात्रा को बचाने आए उसके दोस्त की भी पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो किया, लेकिन कुछ समय बाद उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बड़ी कंपनी का सीईओ है आरोपी

छेड़खानी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम मनीष राजावात बताया जा रहा है, जो एक बड़ी कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत है। मामला बंगलुरु के डोम्लर इलाके का है।

बुधवार को पीड़िता अपने 4 दोस्तों के साथ पार्टी करने एक पब पहुंची। करीब 1 बजे के दौरान आरोपी मनीष राजावत ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के शरीर पर गलत तरीके से हाथ भी लगाए। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी मनीष को फटकार लगाई।

सीसीटीवी फुटेज से हुई गिरफ्तारी

युवती के साथ छेड़छाड़ होता देख उसके दोस्त मदद के लिए आगे आए, लेकिन नशे में धुत आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला गर्माता देख आरोपी वहां से रफू चक्कर हो गया। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पब के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फिर आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, उसे जमानत भी मिल गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed