फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dhaba owner burned alive at mauranipur jhansi

झांसी: रुपए मांगने पर ढाबा मालिक को जिंदा जलाया

Mon, 18 Apr 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊरानीपुर (झांसी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊरानीपुर (झांसी) Updated Mon, 18 Apr 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
dhaba owner burned alive at mauranipur jhansi
शंकर साहू - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मऊरानीपुर

यूपी में झांसी के पास मऊरानीपुर कस्बे में रुपयों के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने दिल दहला देने वाले वारदात को अंजाम दिया। पैसे मांगने से गुस्साए दबंगों ने पैट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना उस समय हुई जब शनिवार रात मृतक अपना ढाबा बंद कर रहा था।

विज्ञापन


मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार है। नगर के मुहल्ला गांधीगंज में रहने वाले शंकर साहू (42) छतरपुर रोड पर स्थित रिलाइंस पैट्रोल पंप के सामने ढाबा चलाता था।
विज्ञापन


उसका मुहल्ले के ही नरेश उर्फ झल्लू चतुर्वेदी पुत्र राजाराम व मुक्की पुत्र रमेश चतुर्वेदी से लेनदेन को लेकर विवाद था। शंकर अपने पैसे मांगने के लिए उनके घर चला गया था, जिससे आरोपी नाराज हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह से जले पीड़ित की मौके पर मौत

dhaba owner burned alive at mauranipur jhansi
पीड़ित की मौके पर मौत - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मऊरानीपुर (झांसी)

मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे नरेश व मुक्की के साथ चार अज्ञात लोग आए और घर आकर पैसे मांगने पर नाराजगी जताने लगे।

उन्होंने शंकर से कहा कि तुम मेरे घर रुपये मांगने आए थे अब तुम्हारा पूरा हिसाब कर देते हैं, इतना कहते ही मुक्की ने शंकर पर पैट्रोल उलेड़ लिया और झल्लू ने उसे आग लगा दी। आरोपियों ने उसकी बाइक भी जला दी। विमला के रोकने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

इसी बीच शंकर के चाचा रमेश चंद्र साहू व ओमप्रकाश भी वहां पहुंच गए थे, लेकिन तब तक आग की लपटों ने शंकर की जान ले ली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को शंकर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम गृह पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed