फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dentist husband killed wife in mumbai

डॉक्टर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 घंटे तक बैठा रहा लाश के पास

Mon, 12 Dec 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
dentist husband killed wife in mumbai
आरोपी डॉक्टर और उसका परिवार - फोटो : NDTV

मुंबई के माटुंगा इलाके में उस दौरान सनसनी फैल गई जब एक डेंटिस्ट पति ने अपनी पत्नी तनुजा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पत्नी के रोज-रोज झगड़ों से डेंटिस्ट उमेश बबोले इस कदर परेशान हो गया कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार डॉक्टर करीब 3 घंटे तक लाश के पास ही बैठा रहा और उसी ने पुलिस को घटना की खबर दी। चौंका देने वाली बात है कि इस दौरान दंपत्ति का चार साल का मासूम दूसरे कमरे में सो रहा था। मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मुंबई के जोगेश्वरी में अपना क्लिनिक चलाने वाले बबोले अपनी पत्नी तनुजा और बेटे के साथ मटूंगा के कोहिनूर टावर्स में रहते हैं। सात साल पहले शादी के बंधन में बंधे दंपत्ति के बीच झगड़े होने लगे। दोनों के बीच अक्सर होने वाली लड़ाई की चीख दीवारों के बीच रोज गूंजती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर मायके में ही रहती थी पत्नी

dentist husband killed wife in mumbai
murder

हालात, यहां तक पहुंच गए कि पत्नी ने अपने मायके में रहना शुरू कर दिया। लेकिन वारदात की एक रात पहले यानि शनिवार को पति के पास लौंट आई। रविवार सुबह दोनों में फिर से कहासुनी हो गई और बौखलाए बबोले चाकू से लगातार पत्नी पर हमला करने लगे। 

पत्नी को खत्म करने के बाद करीब 3 घंटे तक बबोले लाश के पास बैठे रहे और फिर सुबह करीब 9.30 बजे उन्होंने पुलिस को फोन करके सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बबोले को खून से लथपथ लाश के पास हाथ में चाकू लिए हुए पाया।

पड़ोसियों ने बताया परिवार रहता था बहुत खुश

dentist husband killed wife in mumbai
murder

पड़ोसियों के मुताबिक सात साल पहले शादी के बंधन में बंधा जोड़ा काफी खुशमिजाज था और उन्हें देखकर कभी नहीं पता चला कि वे एक-दूसरे से इस कदर नफरत करते हैं। पुलिस ने जांच में पाया कि करीब 8 महीने पहले पत्नी तनुजा ने घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed