फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   daughter and father kills mother for illicit relationship

पिता के साथ मिल बेटी ने किया मां का कत्ल, आशिकी में बन रही थी बाधा

Mon, 30 May 2016 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
daughter and father kills mother for illicit relationship

इश्क में अंधी एक कलयुगी बेटी ने मां-बेटी के ममतामई रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने पिता के सा‌थ मिलकर प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही मां का कत्ल कर दिया। किसी को इस बारे में जानकारी हो इसलिए उसने घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया।

विज्ञापन


मामला तमिलनाडु के रामनगरम जिले के भिडाडी शहर का है। एक महिला की दो महीने पहले हुई हत्या में उसकी बेटी और पति को गिरफ्तार किया गया है। महिला की छोटी बेटी ने एक सप्ताह पहले पुलिस को शिकायत दी थी उसकी मां पिछले दो अप्रैल से लापता है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस ने जब आरोपी बेटी के पिता थिमियाह को गिरफ्तार किया तो इश्‍क की में अंधी हुई बेटी की हैरान करने देने वाली साजिश सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां पर अवैध रिश्तों का आरोप लगा किया कत्ल

daughter and father kills mother for illicit relationship

आरोपी पिता के खुलासों के बाद पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली बेटी को गिरफ्तार किया तो उसने सारा राज उगल दिया।

आरोपी बेटी 20 वर्षीय रानी ने बताया कि जब वह 17 साल की थी तभी उसे एक शख्स से प्यार हो गया था। मां को इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद वह मौका पाकर प्रेमी के साथ भाग गई और उसके घर पर रहने लगी। मां वहां भी पहुंची और उसे घर वापस चलने से की बात कही तो उसने मना कर दी।

रानी अपने प्रेमी के साथ छह महीने तक रही इसके बाद उसकी मां ने जबरदस्ती उसे प्रेमी के यहां से ले आई। यह बात रानी को नागवार गुजरी और फिर उसने अपनी मां को ठिकाने लगाने की सोची।

पिता, बहनोई को साथ ले किया कत्ल

daughter and father kills mother for illicit relationship

रानी ने अपने अपनी मां की हत्या की प्लानिंग की और इस काम में अपने पिता को साथ लेने के लिए पिता से कहा कि उसकी मां कई लोगों से अवैध संबंध हैं।

इसके बाद गुस्साए पिता ने दो अप्रैल को बेटी के साथ मिलकर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए घर में गड्ढा खोदकरी दफना दिया।

इस हत्याकांड में रानी का बहनोई भी शामिल था। रानी के बहनोई ने उसकी बड़ी बहन का कत्ल कर आजकल जमानत पर बाहर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed