फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   D Company operates a fast food restaurant in karachi

कराची में चल रहा है डी-कंपनी का रेस्टोरेंट, दाऊद का बेटा है मालिक

Wed, 18 May 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
D Company operates a fast food restaurant in karachi
दाऊद इब्राहिम की फाइल फोटो - फोटो : Getty

डी-कंपनी के नाम से कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम का गैंग पाकिस्तान के कराची में फास्ट फूड रेस्टोरेंट चला रहा है। यह खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ताजा चार्जशीट में हुआ है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दाऊद के इस रेस्टोरेंट का नाम कैफे इक्वीनॉक्स है जिसे डी कंपनी के टॉप सरगना दाऊदभाई पटेल उर्फ जावेद चिकना ने शुरू किया और इसे दाऊद का बेटा चला रहा है।
विज्ञापन


एनआईए की जिस चार्जशीट में वांटेड आरोपी है उसमें पाकिस्तान के दो पते दिए गए हैं जहां पर चिकना रहता है। इनमें से एक पता है एक टॉवर, नजदीक बाग इब्ने काशिम, क्लिफ्टन कराची। खास बात यह भी है कि इस पते पर दाऊद का घर होने की भी खबरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकना का पाकिस्तान का दूसरा पता है डी-5 म्यामांर आर्केड, गुलशन-ए-इकबाल, गुलशन मनोरोग अस्पताल, कराची।

कई मामलों में मोस्ट वांटेड है जावेद चिकना

D Company operates a fast food restaurant in karachi
जावेद चिकना मुख्यरूप से चार लोगों - शिरीष भाई बंगाली, वकील मोदी, विरल देसाई और जयकार महाराज की हत्या का आरोपी है। जावेद ने इन लोगों की हत्या की साजिश जाहिदमियां उर्फ जाओ के साथ मिलकर की थी।

बताया जा रहा है कि 2002 के गोधरा दंगों में दोनों आरोपी आरएसएस, वीएचपी और भाजपा से जुड़े लोगों की हत्या करने की साजिश रचने में शामिल रहे हैं।

एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार जावेद चिकना और जाओ जैसे कुख्यात अपरा‌धियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में हमले करने के निर्देश दिए थे।

वहीं जावेद के कराची स्थित रेस्टोरेंट के बारे में अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से साफ नहीं है कि डी-कंपनी के लिए इनकम के लिए इस रेस्टोरेंट को शुरू किया है या आतंकी गतिविध‌ियों की साजिश के लिए।‌ चिकना पर हवाला के जरिए पैसे इकट्ठा करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed