कोचिंग जा रही छात्रा पर पड़ोसी युवकों ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजाब हमले की पीड़िता पूर्णिमा सिंह की मां ने पुलिस को बताया कि पूर्णिमा कोचिंग जाने के लिए हाईवे पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी साइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए।
रास्ते में पीछा कर रहे थे युवक
तेजाब हमले से युवती का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूचना के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।
पीड़िता पूर्णिमा सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह घर से निकली तब पड़ोसी युवक उसका पीछा करते जा रहे थे। इन युवकों ने रास्ते में ही चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और भाग गए। तेजाब पीड़िता का घर जैन कॉलेज के सामने ही है।