{"_id":"58c8da624f1c1b6a2d32a9cb","slug":"case-registered-against-bjp-mla-suresh-gowda-after-slapping-toll-manazer-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल मैनेजर को थप्पड़ मारकर नपे भाजपा विधायक, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल मैनेजर को थप्पड़ मारकर नपे भाजपा विधायक, केस दर्ज
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के क्याथ्संद्र पुलिस स्टेशन में बीजेपी के विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एमएलए सुरेश गौड़ा पर आरोप है कि उन्होंने टोल प्लाजा मैनेजर को चांटा मारा था। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 10 मार्च की है।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के मुताबिक मैनेजर मलिक्कार्जुन के बयान के बाद एमएलए सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में एमएलए की दबंगई जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो पुलिस को कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। जब मैनेजर से पूछा गया कि उन्होंने शिकायत दर्ज करने में इतनी देर कैस कर दी तो उन्होंने कहा कि तबीयत ठीक होने की वजह से वो शिकायत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
