{"_id":"5b3de16c4f1c1b77468b4b74","slug":"bangaluru-police-raid-in-pub-where-32-women-forces-to-work-as-dancers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पब में मारा छापा, 32 महिलाओं को जबरन नाचने पर किया जा रहा था मजबूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पब में मारा छापा, 32 महिलाओं को जबरन नाचने पर किया जा रहा था मजबूर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू के इंदिरानगर इलाके के एक बार में पुलिस ने छापा मारा है। यहां से पुलिस ने 32 महिलाओं को छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं को बारटेंडर के तौर पर नौकरी के लिए रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें ग्राहकों को खुश करने के लिए नाचने को मजबूर किया गया। जीवनभीमा नगर स्टेशन से गई पुलिस टीम में पीएसआई अरुण सलुनके के अलावा कॉनस्टेबल मुराली भी थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने ये छापा मैंगो ट्री बिस्त्रो बार में 30 जून को की है। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि वहां महिलाओं को ग्राहकों के मनोरंजन के लिए नचाया जा रहा था। जब पुलिस ने उनमें से एक महिला से बात की तो उसने दावा करते हुए बताया कि उसे पब में बार टेंडर के तौर पर रखा गया था लेकिन बाद में उसे भी नाचने के लिए मजबूर किया जाने लगा। महिलाओं को नाचने के साथ-साथ उन्हें छोटे कपड़े पहनने के लिए भी कहा जाता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्होंने 32 महिलाओं को पब से छुड़ा लिया है। पब के मालिक और मेनेजर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 370 और 294 के तहत मामला जर्ज किया जा चुका है। उनका कहना है कि मामले में अभी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि पब प्रबंधन ने महिलाओं को बारटेंडर के काम के लिए रखा था लेकिन बाद में उन्हें ऐसे ग्राहकों के सामने नाचने के लिए मजबूर किया जाने लगा जो शराब के नशे में होते थे।
विज्ञापन
मामले पर शहर के पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार का कहना है कि महिलाओं को यहां पहले तो विभिन्न कामों पर रखा जाता है लेकिन बाद में पब के नियमों की अनदेखी करते हुए उनसे गैरकानूनी काम करवाए जाते हैं। बता दें कई इलाकों में रहने वाले लोगों ने पब और रेस्टोरेंट द्वारा किए जा रहे नियमों की अनदेखी के लिए पुलिस को शिकायत की है।
लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि इन पब और रेस्टोरेंट में रात के समय तेज आवाज में गाने चलाए जातें हैं, महिलाओं को नाचने पर मजबूर किया जाता है। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि यदि पुलिस इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगी तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिसके बाद जून से ही पुलिस हरकत में आ चुकी है। उन्होंने कई पब और रेस्टोरेंड में छापे मारे हैं।