फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bandra man and his friend arrested for molesting an Canada women after inviting her home

विदेशी महिला से दोस्ती करके पहले बुलाया घर और फिर तोड़ा विश्वास, गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा Updated Fri, 07 Dec 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
bandra man and his friend arrested for molesting an Canada women after inviting her home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बांगुर नगर पुलिस ने गुरुवार को एक शख्स और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कनाडा की रहने वाली 24 साल की महिला का बुधवार की रात को छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोपी की महिला के साथ एक पब में दोस्ती हुई थी। पुलिस के अनुसार कनाडा की रहने वाली महिला और उसका दोस्त पिछले एक महीने से भारत में रह रहे हैं। महिला की 29 साल के आरोपी अमरदीप सिंह चौधरी से मुलाकात बांद्रा (पश्चिम) के एक पब में हुई। 

विज्ञापन


महिला अपने एक पुरुष साथी के साथ थी जो उनके साथ भारत की यात्रा पर आई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी की महिला और उसके दोस्त के साथ बांद्रा के पब में मुलाकात हुई। दोनों बांद्रा (पश्चिम) के एक होस्टल में रह रहे थे और शहर घूमने के लिए आए थे। दोनों के साथ दोस्ती करने के बाद अमर ने उन्हें बांगुर नगर स्थित अपने घर बुलाया ताकि वह साथ में समय बिता सकें। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया और उसके साथ घर चले गए। वह एक बजे बांद्रा से निकले। बांगुर नगर के फ्लैट में उनकी अमरदीप के 40 साल के दोस्त साहिब सिंह से मुलाकात हुई।'
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला और उनके दोस्त ने उस रात बांगुर नगर के फ्लैट में रहने का निर्णय लिया। महिला एक कमरे में सोने के लिए चली गई। जब वह सो रही थी तब उसे अहसास हुआ कि कोई उसे गलत तरीके से छू रहा है। महिला ने शोर मचाया तो उसका दोस्त वहां पहुंचा। इसके बाद दोनों गुरुवार को गोरेगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां उनके साथ बांगुर नगर पुलिस स्टेशन का एक अधिकारी भी था। एक महिला अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। जिसमें उसने विस्तार से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम चौधरी के फ्लैट पर गई और दोनों को गिरफ्तार किया। चौधरी और सिंह को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed