ट्रेन की छत पर चढ़ कर साधु ने किया ड्रामा, लाइन छूने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक साधु ने ऐसा हाई ड्रामा किया कि मौक पर मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। साधु सुबह अवध एक्सप्रेस की बोगी की छत पर चढ़ गया। वह बार-बार ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन छूने की कोशिश कर रहा था।
हालांकि, बाद में लाइन बंद करवाकर उसे उतारा गया। वह काफी दहशत में था और बार-बार कह रहा था कि गांव के लोग उसे मार देंगे। जीआरपी ने कार्रवाई कर उसे अलीगढ़ भेज दिया।
घटना सुबह करीब 6:53 बजे की है। गोरखपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस फिरोजाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची थी। करीब 7:30 बजे करीब एक साधु पैंट्रीकार बोगी के पास पहुंचा। वह ट्रेन की बोगी की छत पर चढ़ गया। उसे बोगी की छत पर देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं जीआरपी-आरपीएफ के दस्ते भी पहुंचे।
बार-बार समझाने पर भी नहीं माना
इस बीच साधु ने ओएचई लाइन पकड़ने की कोशिश की। उसे समझाकर उतरने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना था कि लोग उसे मार देंगे। बाद में कंट्रोल रूम से ओएचई लाइन बंद कराई गई। इसके बाद एक युवक ने साधु को उतारा।
उसने अपना नाम दिनेश कुमार पुत्र शिवराज निवासी कोसमा फर्रुखाबाद बताया है। स्टेशन मास्टर अगस्टीन मिंज ने बताया कि इस दौरान रेल ट्रैक करीब एक घंटा बाधित रहा। ट्रेन करीब 7:50 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई।
कार्यवाहक आरपीएफ थाना प्रभारी बिजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि साधु के खिलाफ कार्रवाई कर अलीगढ़ भेजा गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जानकारी मिली है कि साधु तीन-चार दिन से शिकोहाबाद स्थित रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था।