फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Assamese girl denied entry into monument, asked to prove herself an Indian

नॉर्थ ईस्ट की लड़की को मकबरे में जाने से रोका, कहा- तुम भारतीय नहीं विदेशी लगती हो, सबूत दिखाओ

Sun, 24 Sep 2017 03:16 PM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल
amarujala.com- presented by: अंशुल Updated Sun, 24 Sep 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Assamese girl denied entry into monument, asked to prove herself an Indian
मंजीता चानू - फोटो : Facebook Profile
देश में नस्लभेद का एक और मामला सामने आया है। नॉर्थ ईस्ट की लड़की को मकबरे में जाने से रोक दिया और कहा तुम भारतीय नहीं विदेशी लगती हो, सबूत दिखाओ...
विज्ञापन


मामला असम की रहने वाली छात्रा को विदेशी बताकर पहले तो मकबरे में जाने से रोका गया, बाद में भारतीय नागरिकता का सबूत भी मांगा। देश की एकता को शर्मसार करने वाली ये घटना आगरा में एतमादुद्दौला का मकबरा में असम की रहने वाली छात्रा मंजीता चानू के साथ घटी।

बीते शुक्रवार को मंजिता चानू अपने दोस्तों और छोटे भाई के साथ वहां घूमने गई थी। इसी दौरान राष्ट्रीय स्मारक के सुरक्षा गार्ड ने पहले तो मंजिता को भारतीय मानने से ही इनकार कर दिया, बाद में भारतीय होने के प्रमाण के रूप में आईडी कार्ड दिखाने तक की मांग कर डाली।
विज्ञापन

घटना का वीडियो बना फेसबुक पर किया अपलोड

मंजीता का कहना है कि उनके अपने देश में ही उनके साथ ऐसा बर्ताव होने से वह बहुत आहत हुए हैं इसलिए दोषियों के खिलाफ शिकायत की मांग करते हुए फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपना दर्द और गुस्सा दोनों जाहिर करने की कोशिश की। लड़की ने अपने फेसबुक पेज पर पूरी घटना का जिक्र करते हुए लिखा, "क्या यह मेरी भारत की भूमि है? मैं यहां सुरक्षित हूं या नहीं?"

फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा ? 

वीडियो अपलोड करते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में मंजीता ने लिखा कि, "उन्होंने फिर से पूर्वोत्तर की लड़की को विदेशी बता दिया। मैं अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ आगरा घूमने गई थी। लेकिन वहां जो हुआ वो बेहद निराशाजनक था।

मुझसे नस्लभेदी कमेंट और विदेशी कहने वालों से मैंने हिंदी में बातें की। जब अपने ही देश में खुद को भारतीय साबित करना पड़े तो इसका मतलब साफ है कि हालात ठीक नहीं। उन लोगों ने मुझसे बेहद बद्तमीती भी की। वीडियो में सुरक्षा गार्ड मुझसे मेरा पहचान पत्र मांगता भी नजर आ रहा है।

मेरा बैग चेक करने की कोशिश की गई, लेकिन मैंने इनकार कर दिया, बिना महिला गार्ड के क्या कोई पुरुष गार्ड ऐसा कर सकता है। वहां मदद के लिए पुलिस भी नहीं थी। क्या यह मेरी भारत की भूमि है? मैं यहां सुरक्षित हूं या नहीं?"
 
विज्ञापन

यहां पढ़ें मंजीता का पूरा फेसबुक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed