रेप की कोशिश करने वाले का महिला ने काटा अंग, जमीन में गाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में गुहाटी के बाराजुली जिले के एक गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक आदिवासी महिला ने रेप की कोशिश करने वाले युवक का अंग चाकू से काट लिया और फिर उसकी हत्या कर जमीन में गाड़ दिया।
घटना 15 दिन पुरानी है। महिला से रेप की कोशिश करने का आरोपी युवक किसना भूमिज की हत्या का पता तब चला जब उसके परिजनों ने पुलिस में गुमसुदगी की रिर्पोट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उसकी हत्या कर दफना दिया गया था। युवक की हत्या करने वाली आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है आरोपी किसना उसका बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था तभी उसने ऐसा कदम उठाया है।
महिला ने पुलिस को बताया कैसे काटा अंग
घटना चार अप्रैल की है जिसके बारें में लोगों को 15 अप्रैल को पता चला। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या में आरोपी महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह भी बताया है मृतक युवक किसना एक अपराधी था और दो मामलों मे वांटेड भी था।
युवक की हत्या करने वाली महिला रीता ने बताया कि युवक उनके घर में घुस आया था और उससे व उसकी बेटी से रेप की कोशिश कर रहा था।
महिला ने बताया कि जब जमीन पर सीधा लेट गया तो उसने उसका अंग काट लिया। लेकिन बाद में सोचा कि यह अभी भी जिंदा रहेगा तो मां-बेटी दोनों ने उस पर कुल्हाड़ी हमला बोलकर मार डाला।
इसके बाद महिला ने पड़ोस की सात सहेलियों को बुलाया और उनकी मदद से युवक के शव को श्मशान भूमि में दफना दिया था।