{"_id":"579fd6404f1c1b6f152b9945","slug":"asaram-bapu-case-panipat-police-going-to-baghpat-for-a-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम बापू प्रकरण : पिस्टल के लिए पानीपत से बागपत पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसाराम बापू प्रकरण : पिस्टल के लिए पानीपत से बागपत पहुंची पुलिस
ब्यूरो अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 02 Aug 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
आसाराम
आसाराम बापू के केस के गवाह पर हरियाणा में हुए जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई पिस्टल की जानकारी करने के लिए पानीपत पुलिस बागपत पहुंची। पुलिस उसने पूछताछ कर चली गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महाराज आसाराम बाबू के गवाह पर कुछ दिनों पूर्व पानीपत में हमला हुआ था। इस केस में एक आरोपी पकड़ा गया। जो गाजियाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया उसने पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया था। उसने पिस्टल को गाजियाबाद में होना बताया था।
फिलहाल आरोपी के परिजन बागपत में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए हैं। सोमवार को हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर बागपत पहुंची। आरोपी के परिजनों से जानकारी कर वापस चली गई।
विज्ञापन
कोतवाली एसआई नदीम असगर का कहना है कि इस मामले में पानीपत पुलिस जानकारी करने के लिए बागपत आई थी। बाद में जानकारी कर वापस लौट गई है।