{"_id":"598d51364f1c1b13718b4938","slug":"another-student-life-was-at-risk-in-blue-whale-challenge-friends-saved-his-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक और बच्चे को निगल जाती 'ब्लू व्हेल', दोस्तों ने बचा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और बच्चे को निगल जाती 'ब्लू व्हेल', दोस्तों ने बचा लिया
एजेंसी, भाषा
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी की कोशिश
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर। हाल ही में तेजी से लोकप्रिय हुए खतरनाक ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ को खेलते हुए एक 13 वर्षीय छात्र ने अपने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश की। हालांकि अच्छी बात यह रही कि साथी छात्रों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि कक्षा सात का छात्र राजेंद्र नगर के चमेली देवी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल की तीसरी मंजिल की बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया लेकिन उसी दौरान स्कूल के अन्य छात्रों ने उसे वहां से उतार लिया।
इसके बाद छात्रों ने शिक्षकों को इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया बच्चा पिछले कई दिनों से अपने पिता के फोन में ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था।

बच्चे की काउंसलिंग करवाएगी पुलिस
पुलिस छात्र को काउंसलिंग के लिए किसी मनौवैज्ञानिक के पास ले जाने पर विचार कर रही है। स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता पोद्दार ने कहा कि जब उसके आत्महत्या के प्रयास को विफल कर दिया गया तो वह काफी डर गया था। उसने शिक्षकों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है।
बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि इस ऑनलाइन ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ ने हाल ही में मुंबई में एक 14 वर्षीय बच्चे की जान ले ली। कक्षा नौ में पढ़ने वाले बच्चे ने मुंबई के अंधेरी में पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।