फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Amar Ujala Impact, accused of eve teasing with lady principal is transferred

अमर उजाला की खबर का असर, छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर गिरी गाज

Tue, 12 Apr 2016 04:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 12 Apr 2016 04:56 PM IST
सार

  • प्रधानाध्यापिका से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज
  • आए दिन बच्चों के सामने करता था प्रधानाध्यपिका से छेड़छाड़
  • गांव की पंचायत ने लगा दी थी बच्चों के स्कूल जाने पर पाबंदी
  • आरोपी पर कार्रवाई के बाद शिक्षिका और ग्रामीणों ने जताया अमर उजाला का आभार

विज्ञापन
Amar Ujala Impact, accused of eve teasing with lady principal is transferred
खबर का असर, लेडी प्रिंसिपल से छेड़छाड़ करने वाला नपा - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के बागपत के बड़ौत में एबीआरसी में तैनात शिक्षक द्वारा प्रतिदिन बड़ौली गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के साथ छेड़छाड़ के प्रकरण को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने से शिक्षाधिकारियों में हड़कंप मच गया। शिक्षाधिकारियों ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर आरोपी शिक्षक को वहां से हटा ही दिया। इससे शिक्षिका और ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

      
मामला बड़ौली गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का था। विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के रूप में तैनात बड़ौत निवासी सुनीता देवी के साथ विद्यालय के पास स्थित एबीआरसी पर तैनात शिक्षक रणवीर सिंह कई माह से बच्चों के सामने प्रतिदिन छेड़छाड़ करता था। समस्या से क्षुब्ध होकर जहां शिक्षिका ने विद्यालय में आना बंद कर दिया था, वहीं ग्रामीणों ने पंचायत कर समस्या का हल न निकलने तक बच्चों को स्कूल न भेजने का फरमान सुना दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षिका सुनीता देवी की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शिक्षाधिकारियों ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से शिक्षक रणवीर को एबीआरसी से हटा दिया और उनकी जगह मनोज कौशिक को तैनात किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शिक्षिका और ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। इनमें सुनीता देवी, संगीता, ममता, सुरेश, महेंद्र, प्रवेंद्र, अजित, नीरज, रामपाल, धर्मवीर, सुदेश, अंकित, महिपाल आदि शामिल रहे। इस संबंध में एबीएसए डॉ. प्रभात सिंह ने कहा शिक्षक रणवीर को वहां से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed