फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accused tied husband and threw him in farm them gang raped with his wife

आरोपियों ने पति को बांधकर खेत में डाला, पत्नी से किया गैंगरेप 

Wed, 24 May 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला/ ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 24 May 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
accused tied husband and threw him in farm them gang raped with his wife

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बदमाशों ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक गांव के निकट सोमवार की रात दवा लेकर घर लौट रहे दंपति को तीन लोगों ने असलहों के बल पर रोक लिया। पति को बांधकर खेत में डाल दिया और पत्नी के संग तीनों ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दंपति दवा लेने सहसवान आया था। दोनों रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के मोड़ पर गांव के ही बालिस्टर, कमल प्रकाश और उपेंद्र ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पति को हाथ-पांव बांधकर खेत में डाल दिया। पत्नी को खींचकर तीनों दूसरे खेत में ले गए जहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।बाद में पत्नी ने पति के हाथ-पांव खोले। मंगलवार को पति-पत्नी कोतवाली पहुंचे। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। कोतवाल इंद्रेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सहसवान के सीओ श्योराज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed