{"_id":"5a4a681b4f1c1b0b788b5eb6","slug":"a-woman-killed-mother-in-law-with-boyfriend-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की हत्या, पति ने पूछा तो दिया चौंकाने वाला जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की हत्या, पति ने पूछा तो दिया चौंकाने वाला जवाब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी इमाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास की हत्या के आरोप में बहू और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने बहू से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए, जानिए
घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। कोतवाली इलाके के नानकार रानी का मझरा सेडू वाला गांव में अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी थी। पति की पूछताछ में जब पत्नी ने यह खुलासा किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पढ़ें:-नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में दबाया, चाचा का चौंकाने वाला खुलासा
पति ने पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस की पूछताछ में इमाम ने भी घटना कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला और इमाम को हिरासत में लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मझरा सेडू वाला गांव में 26 दिसंबर की रात शहाना बी ने अपनी सास शेरबानो के सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों की पंचायत में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। लेकिन, शुक्रवार को शेरबानो के तीजे के दौरान शेरबानो के बेटे जुबैर ने अपनी मां की हत्या के बारे में जब शहाना बी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने इमाम के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने पर सास की हत्या करने की बात कही।

इस पर जुबैर गुस्से में भर गया और एक हाथ में हंसिया लिए दूसरे हाथ से पत्नी को घसीटता हुआ मदरसे में पहुंच गया, जहां उसकी मां के तीजे की फातियां पढ़ी जा रहीं थीं। वहां पर जुबैर ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों को पूरी बात बताई, जिससे सभी लोगों को गुस्सा आ गया और वह आरोपी इमाम को पकड़ने के लिए मस्जिद पहुंच गए।
पढ़ें:- ड्यूटी से लौटने पर घर नहीं मिली पत्नी, शौहर ने बेड खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
जुबैर और ग्रामीणों ने इमाम मोहम्मद अली से पूछताछ की तो उसने घटना में शामिल होने से इंकार किया तो जुबैर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इमाम से पूछताछ की तो उसने हत्या में शामिल होने की बात कुबूल कर ली।
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्हें शेरबानो ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिस पर उन्होंने ईंट और सरिया से हमला करने के बाद गला दबाकर शेरबानो की हत्या कर दी थी।