फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A West Bengal Woman burned to death by husband after she refused to involved in sex racket

सेक्स रैकेट में नहीं हुई शामिल तो पति ने जिंदा जलाया, सास ने उड़ेला तेल

Tue, 13 Mar 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 13 Mar 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
A West Bengal Woman burned to death by husband after she refused to involved in sex racket

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ससुराल वालों ने लालच के जुनून में आकर हैवानियत की सारी हदें पार की हैं। महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा फूंक दिया क्योंकि उसने उनके गंदे खेल का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि ससुराल वाले लोग महिला को सेक्स रैकेट में शामिल करना चाहते थे लेकिन महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आगबबूला हुए ससुराल वालों ने महिला को बड़ी बेरहमी के साथ जलाकर मार डाला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबकि, यह रैकेट मृतक महिला की सास और पति मिलकर चलाता था। दोनों की आपस में सांठगांठ इस कदर थी कि वो ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अपनी बहू के जिस्म को ही बेचने का प्लान बना बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महिला की शादी छह माह पहले ही हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही उसकी सास पैसा कमाने के लिए उसे अपने सेक्स रैकेट का हिस्सा बनने पर जोर देने लगी थी।

वो महिला पर लगातार गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगी थी। लेकिन महिला इसके लिए कभी तैयार नहीं हुई। जिस वजह से बीते सोमवार को हालात इस कदर बिगड़े की मृतका की सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी को जिंदा जलाकर मार डाला। 


घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले मौके से फरार चल रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हम इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं और जल्द ही हम आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed