{"_id":"595b21814f1c1b10178b47e4","slug":"a-post-against-sc-st-on-social-media-can-land-you-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर दलितों के खिलाफ एक पोस्ट खिला सकती है आपको जेल की हवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर दलितों के खिलाफ एक पोस्ट खिला सकती है आपको जेल की हवा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दलितों और अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान करने वाली पोस्ट आपको जेल की हवा खिला सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर सोशल मीडिया पर दलितों और अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी या पोस्ट की जाती है तो वह SC/ST एक्ट के दायरे में आती है।
हाई कोर्ट ने एक आदेश में कहा कि SC और ST ऐक्ट, 1989 के तहत सोशल मीडिया पर की गई जातिगत टिप्पणियों पर भी लागू होगा। कोर्ट ने फेसबुक पोस्ट को लेकर सुनवाई के दौरान यह बात कही। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि इसके दायरे में वॉट्सऐप चैट भी आ सकता है।
ऐसे में आपकी एक फेसबुक पोस्ट आपको दंड का भागी बना सकती है और आप जेल पहुंच सकते हैं।
कोर्ट ने यह निर्णय एक दलित महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। जिसका आरोप था कि उसकी देवरानी जो कि सवर्ण है, उसके खिलाफ सोशल साइट्स पर टिप्पणी करती है।