फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a minor girl kidnapped and rape by uncle in Hathras

'चाचा' ने नाबालिग को किया अगवा, नौ दिन तक किया रेप

Mon, 25 Sep 2017 07:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 25 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
a minor girl kidnapped and rape by uncle in Hathras
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिस 'चाचा' के साथ नाबालिग लड़की मेला देखने गई थी, उसने ही उसका किडनैप कर 9 दिन तक हवस का शिकार बनाया। जानिए क्या है पूरा मामला?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। कोतवाली हाथरस गेट इलाके में रहने वाली नाबालिग युवती को पड़ोस में रहने वाला 38 साल का शख्स मेला दिखाने के बहाने घर से ले गया। आरोपी उसका अपहरण कर जयपुर ले गया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- नाबालिग छात्रा को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर थाने के पास बेहोशी की हालत में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने नाबालिग को यहां एक मकान में रखा और उसके साथ नौ दिन तक दुष्कर्म किया। किशोरी को बरामद करने के बाद उसके पिता ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

पीड़ित पिता ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से गुहार लगाई है। पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी बेटी 11 सितंबर की शाम चार बजे दाऊजी मेला को गई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी। शाम करीब सात बजे छोटी बहन रोती हुई घर पहुंची और कहा कि बड़ी बहन को आरोपी जबरन ले गया। 

a minor girl kidnapped and rape by uncle in Hathras
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोपी की शादी नहीं हुई है, जो किशोरी के पड़ोस में रहने वाले अपने बहनोई के साथ रहता है। पड़ोस में रहने की वजह से उसका पीड़िता के घर भी आना जाना था। पीड़िता उसे चाचा कहती थी। आरोप है कि कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। 

21 सितंबर को बेटी के हाथरस किला स्टेशन पर होने की सूचना मिली तो परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसे घर लेकर आए। किशोरी ने आरोपी के उसे फुसलाकर अपने साथ जयपुर ले जाने और वहां 9 दिन तक एक कमरे में साथ रख, डरा-धमका कर रोज दुष्कर्म करने की बात बताई। 

पढ़ें:- दिव्यांग किशोरी के पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर से जांच कराई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

इस दौरान आरोपी का 25 वर्षीय भांजा भी उसके साथ जयपुर में रहा। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीड़िता का न तो मेडिकल कराया और न ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 

वहीं कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि लड़की लौटने के बाद भी आरोपी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। तब पिता ने लिखित शिकायत नहीं दी। पिता को लिखित शिकायत देने को कहा गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed