{"_id":"59e259854f1c1bce538b77c1","slug":"a-man-killed-her-father-in-bareilly-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने ही की थी बाप की हत्या, फिर लाश के साथ की हैवानियत, इस क्लू से खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने ही की थी बाप की हत्या, फिर लाश के साथ की हैवानियत, इस क्लू से खुला राज
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या एक बेटा अपने विकलांग बाप के साथ ऐसा कर सकता है, यकीन नहीं होता। लेकिन ये सच है। पुलिस ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बाद बाप-बेटे का रिश्ता शर्मसार हो जाएगा। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में है। शांति विहार में विकलांग सिक्योरिटी गार्ड नेत्रपाल (52) ने आग लगाकर जान नहीं दी थी, बल्कि उसके बेटे ने ही पहले गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को घर में ही फूंक दिया।
पढ़ें:- पहले पिता की हत्या कर दी, फिर बेटे से मांगी दो लाख की फिरौती
विज्ञापन
शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सिक्योरिटी गार्ड के अंतिम संस्कार के बाद उनके दो बेटों प्रदीप और सुमित को हिरासत में लेकर सुभाषनगर थाना पुलिस ने पूछताछ की तो छोटे बेटे सुमित ने जुर्म कबूल कर लिया।
सुमित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी अपने पिता से बनती नहीं थी। वह गांव की तीन बीघा जमीन बेचने की धमकी देते थे। विवाद के चलते उसने शुक्रवार रात सोते हुए पिता का गला घोटकर हत्या कर दी।

बाद में लाश को खटिया से उतार कर दीवार के सहारे टिका दिया। मिट्टी का तेल छिड़क कर लाश को आग लगा दी। सुमित के मुताबिक उसने हल्ला कर दिया कि विकलांग पिता अवसाद में थे और उन्होंने आग लगाकर खुदकुशी कर ली है।
पढ़ें:- पास में सो रहे बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर मां के होश उड़े, ‘लड़की की मिसकॉल’ खोल सकती है राज
नेत्रपाल का बीती फरवरी में सड़क हादसे में पैर टूट गया था। हादसे में उनका दिमागी संतुलन भी बिगड़ा था। उन्हें नौकरी भी गंवानी पड़ी थी। जिसको लेकर वह परेशान रहते थे। उनका एक बेटा राकेश हल्द्वानी में रहता है।
सुमित रोडवेज में प्राइवेट कर्मचारी है, जबकि प्रदीप घर में ट्यूशन पढ़ाता है। वारदात वाली रात नेत्रपाल के अतिरिक्त उनकी पत्नी आरती, बहू, बेटा प्रदीप और सुमित ही घर पर मौजूद थे।