फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder after kidnapping in piran kaliyar

पहले पिता की हत्या कर दी, फिर बेटे से मांगी दो लाख की फिरौती 

Sat, 14 Oct 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरानकलियर
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरानकलियर Updated Sat, 14 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
murder after kidnapping in piran kaliyar
दो लाख की फिरौती मांगने की घटना का खुलासा - फोटो : SOCIAL MEDIA

पिछले दिनों हरिद्वार जिले के सोहलपुर सिकरोढ़ा गांव निवासी दूध कारोबारी चुन्नू की हत्या के बाद बेटे से दो लाख की फिरौती मांगने की घटना का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने फिरौ मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी न सिर्फ दूधिए की हत्या की साजिश रची, वरन वारदात के बाद बेटे से दो लाख फिरौती भी मांगी। उल्लेखनीय है कि हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस पहले ही तीन हत्यारापियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोहलपुर सिकरोढृ़ा गांव निवासी दूध कारोबारी चुन्नू की हत्यारों ने करंट लगाकर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह भोर में रांघड़वाला गांव दूध लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में शामिल तीन हत्यारों अमजद, आसिर और शावेज को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। लेकिन इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृत क दूध कारोबारी के बेटे सलामत से अज्ञात बदमाश ने दो लाख की फिरौती मांग कर डाली।

आखिरकार इस घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस की मदद से जांच पड़ताल शुरू की तो राजीव शर्मा उर्फ राजन उर्फ राजू पुत्र मदनलाल निवासी नागल पलूनी थाना  पिरानकलियर का नाम सामने आया। आखिरकार पुलिस ने तमाम सुबूत जुटाने के बाद फिरौती मांगने के आरोपी को माजरी तिराहे से शनिवार की सुबह गिरफ्तार  कर लिया।


सीओ रुड़की एसके सिंह ने बताया कि गिरफ़तार आरोपी ने खुलासा किया है कि चुन्नू का हत्यारोपी अमजद उसे 50 हजार रुपये में हत्या कराने के लिए ले गया था। हत्या की साजिश में वह शामिल था। लेकिन पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद राजीव ने चुन्नू के मोबाइल फोन से ही उसके बेटे से फिरौती मांगनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं पुलिस का झांसा देते हुए उसने फोटोग्राफर की दुकान में सेंधमारी कई सिम चुरा लिए और उन्हीं को इस्तेमाल फिरौती मांगने में किया। लेकिन इससे पहले कि फिरौती मिल पाती पुलिस ने जाल बिछाकर दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed