{"_id":"59bb7b4b4f1c1be4738b4a41","slug":"a-man-jailed-after-hunted-a-peacock-and-cooked-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मारा मोर, बहन और मां ने पकाया, पुलिस ने डाला जेल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने मारा मोर, बहन और मां ने पकाया, पुलिस ने डाला जेल में
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दुजाना में गुरूवार को एक युवक द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर अपने घर लेकर आने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मृत मोर को पकाने की जिम्मेवारी अपनी मां व बहन को सौंप दी। बाद में किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के घर पर छापेमारी की तो युवक की बहन और मां चूल्हे पर मोर को पकाते रही थी। जबकि युवक पुलिस द्वारा छापेमारी करने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। मामले की संगीनता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की मां व उसकी बहन को काबू कर पूछताछ कर अदालत में पेश किया।
पुलिस के अनुसार गांव दुजाना निवासी राजकुमार नामक युवक द्वारा राष्ट्रीय पक्षी को मारने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस गांव में युवक के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। लेकिन उसकी मां और बहन मरे हुए मोर को चूल्हे पर पका रही थी। जिन्हें मौके से काबू कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उधर पुलिस ने इस मामले में पकड़ी युवक की बहन व मां के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें फरीदाबाद स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।