फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   99 year old retired headmaster held for sexually abusing 10 year old girl

99 साल के हेडमास्टर ने किया मासूम से रेप, सात बच्चों का पिता है आरोपी

Mon, 09 Jul 2018 09:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
99 year old retired headmaster held for sexually abusing 10 year old girl

चेन्नई में सरकारी स्कूल के एक सेवानिवृत्त हेडमास्टर को 10 साल की बच्ची का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 99 साल के आरोपी का नाम के परशुराम है। उसे आवडि ऑल वुमेन पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सन्नीकुप्पम में स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी के पांच घर हैं। जिसमें से सन्नीकुप्पम स्थित घर में दो साल पहले पीड़ित बच्ची का परिवार किराए पर रहने के लिए आया था। शुक्रवार को बच्ची के पेट में दर्द हुआ और उसे उल्टियां होने लगीं। पहले तो माता-पिता ने सोचा कि उसने स्कूल में कुछ उल्टा-सीधा खा लिया होगा लेकिन तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


परिवार जब बच्ची को अस्पताल लेकर गया तो उन्हें उसके साथ हुए शारीरिक शोषण के बारे में पता चला। बच्ची से जब माता-पिता ने इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि परशुराम ने उसे बाथरुम में ले जाकर गंदी हरकत की थी। वह उसे ओरल सेक्स करने के लिए कहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के सात बच्चे हैं लेकिन वह यहां अकेला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बच्ची के माता-पिता ने परशुराम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद उसे पॉक्सो एक्ट की धाराओ के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने भी अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed