फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   55 year old lawyer held for forcefully marrying a minor girl and repeatedly torture her

6 एकड़ के प्लॉट में फाइनल हुई नाबालिग की 55 साल के शख्स संग शादी की डील

Mon, 26 Mar 2018 03:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
55 year old lawyer held for forcefully marrying a minor girl and repeatedly torture her
सांकेतिक तस्वीर

हमारे देश में बेशक नाबालिग से शादी करना कानूनन जुर्म है लेकिन इस तरह के मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। मगर मुंबई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कानून की पूरी जानकारी रखने वाले 55 साल के एक वकील ने जबरन ना केवल नाबालिग से शादी की बल्कि लड़की के विरोध के बाद भी उसके साथ संबंध बनाए। इस मामले में पीड़िता जो अब 17 साल की हो चुकी है उसने पहले कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। जहां उसकी याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद उसने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपील की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की 2014 में मौत के एक साल बाद पीड़िता से शादी कर ली थी। उस समय 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहती थी और छुट्टियों में अपने माता-पिता के घर जाया करती थी। आरोपी ने गांव की एक महिला के जरिए लड़की के साथ शादी का प्रस्ताव उसके दादा-दादी को दिया। इसके साथ ही उन्हें गांव की 6 एकड़ की जमीन पीड़िता के नाम पर ट्रांसफर करने का लालच दिया। जिसे मानते हुए लड़की के विरोध के बावजूद दादा-दादी ने उसे शादी के लिए मनाया। लड़की के पिता ने पहले तो विरोध किया लेकिन उसकी मां की तबियत खराब होने की वजह से वह चुप रहे। आरोपी की खुद एक बेटी है जिसकी उम्र पीड़िता के बराबर है।
विज्ञापन


21 अप्रैल 2015 को आरोपी ने लड़की से 40 रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की। वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता था और उसे घर से बाहर भी निकलने नहीं देता था। पुलिस का कहना है कि शिक्षित होने और वकील होने के बावजूद आरोपी ने नाबालिग से शादी की। कुछ समय बाद आरोपी को लड़की के चरित्र पर शक होने लगा तो वह उसकी पिटाई करने के साथ ही शारीरिक प्रताड़ना करने लगा। जिसके बाद लड़की ने कोर्ट से मदद की गुहार लगाई। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़िता के दादा-दादी को शादी के एवज में पैसे दिए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ पॉस्को एकट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed