{"_id":"5d01e259bdec22074d53e0e1","slug":"22-year-woman-stabbed-to-death-by-ex-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल की महिला की पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
22 साल की महिला की पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Thu, 13 Jun 2019 01:48 PM IST
शिल्पा ठाकुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक आईटी इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसने एक महिला की चाकू मारकर मंगलवार रात हत्या कर दी। माना जा रहा है कि वह उसकी पूर्व प्रेमिका थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आरोपी की पहचान किरण शिंदे (25) के तौर पर हुई है, जो थेरगांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
वहीं मृतक वीणा पाटले (22) चंद्रनगर की रहने वाली थी। वीणा पर चार बार चाकू से हमला किया गया था, उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे ट्रैफिक पुलिसकर्मी इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया था।
पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी शिंदे बीते पांच दिनों से किसी के भी संपर्क में नहीं है। जानकारी के मुताबिक शिंदे का दोस्त और शिकायतकर्ता प्रकाश घापत शिंदे और पाटले की तलाश में चंद्रनगर आया था। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा इदालकर का कहना है, "मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे शिंदे ने चाकू जैसे नुकाले हथियार से पाटले पर हमला कर दिया।" पुलिस के पास घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी है।
इदालकर ने बताया, "शिंदे और पीड़िता पाटले एक आईटी कंपनी में बॉक ऑफिस स्टाफ के तौर पर काम करते थे। दोनों इसी दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए थे। हालांकि बाद में शिंदे पाटले को लेकर संदिग्ध हो गया, जिसके चलते पाटले उससे अलग हो गई।"
मामले पर आरोपी के दोस्त घापत का कहना है, "मैं उसे (शिंदे) व्यक्तिगत रूप से जानता था। बीते कई दिनों से उसका परिवार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है लेकिन नहीं कर पा रहा है। उसके भाई ने मुझसे संपर्क किया और मदद करने की बात कही।" घापत का कहना है कि शिंदे कई दिनों से गायब था। तो पाटेल भी उसे ढूंढने में मदद कर रही थी। लेकिन उसने उसी की हत्या कर दी।