{"_id":"57f914f04f1c1b25522705a8","slug":"congress-says-there-is-on-politics-behind-rahul-visit-to-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के तमिलनाडु दौरे के पीछे राजनीति नहीं : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के तमिलनाडु दौरे के पीछे राजनीति नहीं : कांग्रेस
एजेंसी,चेन्नई
Updated Sat, 08 Oct 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अपोलो अस्पताल पहुंचकर प्रदेश की मुख्यमंत्री जयललिता का हालचाल जानने के पीछे किसी तरह की कोई राजनीति नहीं है। साथ ही पार्टी ने कावेरी विवाद पर केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ 15 अक्तूबर को भूख हड़ताल की घोषणा की है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एस थिरुनावुक्कारसर ने कहा कि राहुल के दौरे के पीछे किसी तरह की राजनीति नहीं थी।
विज्ञापन
वह मानवीय आधार और शिष्टाचार के तहत अन्नाद्रमुक सुप्रीमो व प्रदेश की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे थे। थिरुनावुक्कारसर ने कहा कि उनकी पार्टी 15 अक्तूबर को तिरुचिरापल्ली में कावेरी मुद्दे पर केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ भूख हड़ताल करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर तमिलनाडु के किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह रुख चौंकाने वाला है कि उसे कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन का आदेश देना सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। थिरुनावुक्कारसर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कर्नाटक में राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए तमिलनाडु के खिलाफ रुख अख्तियार किया है। यह तमिलनाडु के खिलाफ बड़ा अन्याय है।
विज्ञापन