फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress leader Wadettiwar asked questions that Why 15 pc OBC seats in Maharashtra govt vacant?

Politics: 'OBC समुदाय के लिए निर्धारित 15 सीटें खाली क्यों?' विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र सरकार से पूछे सवाल

Mon, 02 Oct 2023 05:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 05:03 PM IST
सार

महाराष्ट्र में भाजपा की वर्धा जिले से ओबीसी जागरूकता रैली की शुरुआत हुई है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वडेट्टीवार ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, राज्य में सरकारी नौकरियों में ओबीसी समुदाय के लिए निर्धारित 15 सीटें खाली क्यों पड़ी है।

विज्ञापन
Congress leader Wadettiwar asked questions that Why 15 pc OBC seats in Maharashtra govt vacant?
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

विस्तार

सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने जमकर हमला बोला है। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, राज्य में सरकारी नौकरियों में ओबीसी समुदाय के लिए निर्धारित 15 प्रतिशत सीटें खाली क्यों पड़ी हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण  है। लेकिन ओबीसी कर्मचारियों में से केवल 12 प्रतिशत ही काम कर रहे हैं। शेष 15 प्रतिशत सीटें खाली क्यों पड़ी हैं। वडेट्टीवार ने यह भी आरोप लगाया कि ओबीसी प्रमाण पत्रों का आवंटन गुपचुप तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन


वडेट्टीवार ने सरकार पर तब हमला बोला है जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य के वर्धा जिले से ओबीसी जागरूकता रैली की शुरुआत की।

उन्होंने हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि क्या बावनकुले इस प्रथा के खिलाफ कोई कार्रवाई की मांग करेंगे। क्या वह प्रधानमंत्री के सामने ओबीसी जनगणना कराने की मांग भी रखेंगे। वडेट्टीवार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय शासी निकायों में ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण बहाल करने का वादा किया था। उन्हें सत्ता में आए डेढ़ साल से ज्यादा हो गया है, क्या वह अपना वादा निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाघ नख (छत्रपति शिवाजी महाराज का बाघ के पंजे के आकार का हथियार) पर बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा, जो लोग अरब सागर में शिवाजी महाराज का स्मारक भी नहीं बना सकते, वे अब यहां वाघ नख लाने की चर्चा कर रहे हैं। यह वोट हासिल करने की एक नई चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed