फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर कोई भी मांगे पैसे, तो जानें कहां करें शिकायत

Tue, 29 Sep 2026 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Sep 2026 04:30 PM IST
सार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान कार्ड बनवाने या योजना से जुड़ी सेवा के नाम पर गलत तरीके से पैसे मांगे जाएं, तो इसकी शिकायत आधिकारिक माध्यम से की जा सकती है।

विज्ञापन
Ayushman Card Scam: If Someone Demands Money, Know Where to File a Complaint
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala AI

आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड के जरिए पात्र परिवार योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज की सुविधा ले सकते हैं।



वहीं, कई बार लोगों को कार्ड बनवाने या योजना में नाम जुड़वाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसी स्थिति में बिना जानकारी के किसी व्यक्ति को पैसे देने से बचना चाहिए। आप यहां जान सकते हैं कि आप इसकी शिकायत कहां करवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Scam: If Someone Demands Money, Know Where to File a Complaint
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

ध्यान रखें ये बात

  • सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के लिए केवल किसी व्यक्ति के कहने पर पैसे देना जरूरी नहीं है
  • अगर कोई व्यक्ति कार्ड बनाने, पात्रता जांचने या योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो लाभार्थी इसकी शिकायत कर सकता है
Ayushman Card Scam: If Someone Demands Money, Know Where to File a Complaint
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

कहां करें शिकायत?

  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक हेल्पलाइन 14555 है
  • लाभार्थी योजना से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
  • इसके अलावा 1800-111-565 नंबर भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Scam: If Someone Demands Money, Know Where to File a Complaint
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
  • शिकायत करते समय अगर आपके पास संबंधित व्यक्ति या केंद्र की जानकारी है, तो उसे संभालकर रखें
  • मसलन, व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, केंद्र का नाम और पता जैसी जानकारी शिकायत में मददगार हो सकती है
  • अगर पैसे मांगने की बात मैसेज या व्हाट्सएप पर हुई है, तो उससे जुड़े स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रखे जा सकते हैं
  • हालांकि, शिकायत करते समय केवल सही और सत्यापित जानकारी ही दें
विज्ञापन
Ayushman Card Scam: If Someone Demands Money, Know Where to File a Complaint
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe stock photos

अस्पताल नहीं कर सकता मुफ्त इलाज से मना

  • कई लोगों की शिकायतें आती हैं कि पंजीकृत अस्पताल आयुष्मान कार्ड से इलाज देने से मना कर रहा है
  • जान लें कि जो अस्पताल इस योजना पंजीकृत है, वहां आप आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • अस्पताल आयुष्मान कार्ड के जरिए आपके मुफ्त इलाज देने से मना नहीं कर सकता है
  • अगर कोई अस्पताल आपको मुफ्त इलाज देने से मना करता है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed